Xiaomi Redmi Note 6 Pro मिल रहा ओपन सेल में

Xiaomi के लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 6 Pro को खरीदने के लिए अब परेशानी नहीं होगी। जी हां, शाओमी ब्रांड का यह स्मार्टफोन ओपन सेल में बेचा जा रहा है।

Xiaomi Redmi Note 6 Pro मिल रहा ओपन सेल में

Xiaomi Redmi Note 6 Pro मिल रहा ओपन सेल में

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आता है शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो
  • Redmi Note 6 Pro बहुत हद तक Note 5 Pro जैसा ही है
  • Redmi Note 6 Pro चार कैमरों के साथ आने वाला कंपनी का पहला फोन है
विज्ञापन
Xiaomi का लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 6 Pro ओपन सेल में बेचा जा रहा है। बता दें कि, शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो को ओपन सेल में बेचे जाने की घोषणा कंपनी ने सोमवार को की थी। Redmi Note 6 Pro की अहम खासियतों की बात करें तो यह स्मार्टफोन दो रियर कैमरे, दो सेल्फी सेंसर, 19:9 डिस्प्ले के साथ आता है। रेडमी नोट 6 प्रो को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के अलावा कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com से खरीदा जा सकता है। Redmi Note 5 Pro का अपग्रेड वर्जन है Xiaomi Redmi Note 6 Pro।

याद करा दें कि, Xiaomi Redmi Note 6 Pro को पिछले महीने दो रैम/स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। Redmi India के ट्विटर हैंडल से सोमवार को Redmi Note 6 Pro की ओपन सेल के बारे में जानकारी दी गई। आइए अब आपको शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन के बार में बताते हैं। पहले की तरह हैंडसेट फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर मिलेगा।
 

Redmi Note 6 Pro की भारत में कीमत

रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध है। इसके 6 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह हैंडसेट ब्लैक, ब्लू, रेड और रोज़ गोल्ड रंग में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

 

Xiaomi Redmi Note 6 Pro स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और कंपनी 86 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो हासिल करने में कामयाब रही है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। स्मार्टफोन में 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।

अब बात कैमरे की। Xiaomi Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर का। रियर कैमरे डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स और एआई पोर्ट्रेट 2.0 के साथ आते हैं। फ्रंट पैनल पर भी दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है।

Redmi Note 6 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, आईआर ब्लास्टर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4000 एमएएच की है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.91x76.38x8.26 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great battery life
  • Bright and vivid display
  • Decent cameras and performance
  • Sturdy body
  • कमियां
  • MIUI has ads
  • Hybrid dual-SIM tray
  • No 4K video recording
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »