Redmi Note 6 Pro की पहली सेल आज, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा

Xiaomi Redmi Note 6 Pro आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। रेडमी नोट 6 प्रो की पहली सेल फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर कंपनी की ब्लैक फ्राइडे सेल के तहत आयोजित होगी।

Redmi Note 6 Pro की पहली सेल आज, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है
  • Xiaomi Redmi Note 6 Pro के दो वेरिएंट हुए हैं लॉन्च
  • पहली सेल में दोनों ही वेरिएंट पर मिलेगी 1,000 रुपये तक की छूट
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 6 Pro आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। रेडमी नोट 6 प्रो की पहली सेल फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर कंपनी की ब्लैक फ्राइडे सेल के तहत आयोजित होगी। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि इस हैंडसेट को जल्द ही मी के अधिकृत रिटेल स्टोर में भी उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि Redmi Note 6 Pro कंपनी के लोकप्रिय Xiaomi Redmi Note 5 Pro का अपग्रेड है। लेकिन कई स्पेसिफिकेशन पुराने वाले हैंडसेट के ही हैं। याद रहे कि Redmi Note 6 Pro को इस हफ्ते ही गुरुवार को लॉन्च किया गया था।
 

Xiaomi Redmi Note 6 Pro कीमत और लॉन्च ऑफर

Xiaomi ने अपने Redmi Note 6 Pro के दो वेरिएंट भारतीय मार्केट में उतारे हैं। रेडमी नोट 6 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा।

मार्केट में फोन की बिक्री 23 नवंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यह एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart, Mi.com और मी होम स्टोर में ब्लैक फ्राइडे सेल के तहत उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफर के तहत, शुक्रवार यानी 23 नवंबर को होने वाली ब्लैक फ्राइडे सेल में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। महंगा वेरिएंट 14,999 रुपये में उपलब्ध होगा। ब्लैक फ्राइडे सेल में इस फोन को खरीदने के लिए HDFC Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 500 रुपये कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा एक सरप्राइज़ सेल की तारीख का ऐलान शुक्रवार को दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

Redmi Note 6 Pro को ब्लैक, ब्लू, रेड और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा। रिलायंस जियो की ओर से 2,400 रुपये कैशबैक मिलेगा। Xiaomi ने जानकारी दी है कि रेडमी नोट 6 प्रो को जल्द ही मी के अधिकृत पार्टनर स्टोर में भी उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Xiaomi Redmi Note 6 Pro स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और कंपनी 86 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो हासिल करने में कामयाब रही है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। स्मार्टफोन में 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।

अब बात कैमरे की। Xiaomi Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर का। रियर कैमरे डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स और एआई पोर्ट्रेट 2.0 के साथ आते हैं। फ्रंट पैनल पर भी दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है।

Redmi Note 6 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, आईआर ब्लास्टर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4000 एमएएच की है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.91x76.38x8.26 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great battery life
  • Bright and vivid display
  • Decent cameras and performance
  • Sturdy body
  • कमियां
  • MIUI has ads
  • Hybrid dual-SIM tray
  • No 4K video recording
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  11. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »