Redmi Note 5 को मीयूआई 9.5 स्टेबल अपडेट मिलना शुरू

शाओमी रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन को लेटेस्ट मीयूआई 9.5 ग्लोबल स्टेबल बिल्ड मिलना शुरू हो गया है। मीयूआई 9.5.4.0.NCFMIFA अपडेट के बाद इस फोन में कई नए फीचर जुड़ जाएंगे और पुरानी कमियां भी दूर होंगी।

Redmi Note 5 को मीयूआई 9.5 स्टेबल अपडेट मिलना शुरू
ख़ास बातें
  • Redmi Note 5 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई 9 के साथ हुआ था लॉन्च
  • इस स्मार्टफोन ने मार्केट में लोकप्रिय रेडमी नोट 4 की जगह ली है
  • रेडमी नोट 5 का 3 जीबी व 4 जीबी रैम क्रमशः 9,999 व 11,999 रुपये में उपलब्ध
विज्ञापन
शाओमी रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन को लेटेस्ट मीयूआई 9.5 ग्लोबल स्टेबल बिल्ड मिलना शुरू हो गया है। मीयूआई 9.5.4.0.NCFMIFA अपडेट के बाद इस फोन में कई नए फीचर जुड़ जाएंगे और पुरानी कमियां भी दूर होंगी। गौर करने वाली बात है कि पिछले हफ्ते ही रेडमी नोट 4 के लिए भी यह अपडेट जारी हुआ था। इससे पहे शाओमी ने उन 30 फोन की सूची जारी की थी जिन्हें मीयूआई 9.5 अपडेट मिलना है। इसमें Redmi Note 5 का भी नाम है।

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने फरवरी में Redmi Note 5 को एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई 9 के साथ लॉन्च किया था। दरअसल, इस स्मार्टफोन ने लोकप्रिय रेडमी नोट 4 की जगह ली है। रेडमी नोट 5 का 3 जीबी और 4 जीबी रैम क्रमशः 9,999 और 11,999 रुपये में उपलब्ध है। मिड रेंज स्मार्टफोन को लेटेस्ट मीयूआई अपडेट मिल गया है, लेकिन यह अब भी एंड्रॉयड नूगा पर आधारित है। गौर करने वाली बात है कि रेडमी नोट 4 का नाइटली बिल्ड रिलीज हुआ था। लेकिन Redmi Note 5 के लिए अपडेट सीधा यूज़र के लिए जारी हुआ है।


रेडमी नोट 5 के लिए जारी किए गए MIUI 9.5.3.0.NEGMIFA अपडेट में कई कमियों को दूर किया गया है। अब यूज़र के पास क्विक सर्च का विकल्प होगा। इस अपडेट को आने वाले दिनों में सभी स्मार्टफोन के लिए ओवर द एयर भेजा जाएगा। इसके अलावा रेडमी नोट यूज़र Settings > About phone > System updates में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।
 

Redmi Note 5 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। आपके पास 3 जीबी या 4 जीबी रैम में एक को चुनने का विकल्प होगा। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पैनल पर जगह मिली है। (पूरा रिव्यू पढ़ें)

शाओमी रेडमी नोट 5 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एलईडी सेल्फी-लाइट मॉड्यूल और ब्यूटीफाई 3.0 ब्यूटिफिकेशन तकनीक के साथ आता है। हमने आपको पहले ही बताया है कि शाओमी रेडमी नोट 5 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। लेकिन फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है।शाओमी रेडमी नोट 5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 158.5x75.45x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Above-average camera quality
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM design
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Redmi Note 5, MIUI, MIUI 9, Xiaomi MIUI, Xiaomi India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »