Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल

इंटरनेशनल मार्केट में Redmi Note 17 सीरीज को 27 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi की इंटरनेशनल वेबसाइट पर बनाई गई एक माइक्रोसाइट पर इस सीरीज में एक नए मॉडल -Redmi Note 17 Pro Max को शामिल करने की पुष्टि की गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 अगस्त 2026 21:38 IST
ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल मार्केट में Redmi Note 17 सीरीज का 27 अगस्त को लॉन्च होगा
  • इन स्मार्टफोन्स में 6.83 इंच CrystalRes AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा
  • इस सीरीज में Redmi Note 17 Pro Max को शामिल किया जाएगा

पिछले महीने इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया था

Photo Credit: Redmi

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Redmi की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। पिछले महीने Redmi Note 17 सीरीज को चीन में पेश किया गया था। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन सीरीज में नया Redmi Note 17 Pro Max भी शामिल होगा। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi की इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Xiaomi ने बताया है कि इंटरनेशनल मार्केट में Redmi Note 17 सीरीज को 27 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi की इंटरनेशनल वेबसाइट पर बनाई गई एक माइक्रोसाइट पर इस सीरीज में एक नए मॉडल - Redmi Note 17 Pro Max को शामिल करने की पुष्टि की गई है। इन स्मार्टफोन्स में 6.83 इंच CrystalRes AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ होगा। शाओमी ने बताया है कि इन स्मार्टफोन्स को SGS और TÜV SÜD से सर्टिफिकेशन मिला है। 

इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 5 होगा। इस सीरीज में Redmi Note 17, Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स की कैमरा यूनिट के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, कंपनी ने बताया है कि इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पावर्ड पोट्रेट एनहांसमेंट फीचर मिलेगा। इस सीरीज के Redmi Note 17 Pro Max में 10,000 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Note 17 Pro Max की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर  Xiaomi के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2609FRA74G के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Redmi Note 17 Pro Max का इंटरनेशनल वेरिएंट हो सकता है। Redmi Note 17 Pro Max में 8 GB का RAM हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड शाओमी के HyperOS 3 पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन को Geekbench पर सिंगल-कोर टेस्ट में 924 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,923 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  3. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  4. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  10. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.