Redmi Note 15 Pro+ में होगी 7,000mAh की बैटरी, इस सप्ताह लॉन्च

कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन ने कड़े ड्यूरेबिलिटी टेस्ट्स को पास किया है। Redmi Note 15 Pro+ को 21 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अगस्त 2025 22:46 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 15 Pro+ को 21 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जाएगा
  • कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन ने कड़े ड्यूरेबिलिटी टेस्ट पास किए हैं

इस स्मार्टफोन के कैमरा आइलैंड में तीन कैमरा और एक LED फ्लैश यूनिट है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का Redmi Note 15 Pro+ इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। Redmi Note 15 Pro+ में 7,000 mAh की बैटरी वायर्ड और वार्यर्ड रिवर्स चार्जिंग दोनों के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले और Dragon Crystal Glass कोटिंग मिलेगी। 

Redmi ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Redmi Note 15 Pro+ में 7,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ मिलेगा। इसका डिस्प्ले 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसकी स्क्रीन के लिए Xiaomi का Dragon Crystal Glass प्रोटेक्शन दिया जाएगा। इसके रियर पैनल पर फाइबरग्लास कोटिंग होगी। Redmi की योजना 8,500 mAh से 9,000 mAh की रेंज में बैटरी कैपेसिटी वाला एक स्मार्टफोन लाने की भी है। इस स्मार्टफोन की बैटरी के लिए सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन ने कड़े ड्यूरेबिलिटी टेस्ट्स को पास किया है। Redmi Note 15 Pro+ को 21 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ Redmi Note 15 Pro को भी लाया जाएगा। ये स्मार्टफोन्स पिछले वर्ष पेश किए गए Redmi Note 14 Pro+ और Note 14 Pro की जगह लेंगे। Redmi Note 15 Pro+ में स्किर्वकल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इस स्मार्टफोन के कैमरा आइलैंड में तीन कैमरा और एक LED फ्लैश यूनिट है। 

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 3 दिया जा सकता है। इस प्रोसेसर का Redmi Note 14 Pro+ 5G में भी इस्तेमाल हुआ था। हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि यह BeiDou के शॉर्ट मैसेज सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम को सपोर्ट करने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। हाल ही में चीन की MIIT वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर 25104RADAC के साथ लिस्टिंग हुई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.