50MP कैमरा, 6200mAh बैटरी और धांसू प्रोसेसर के साथ Redmi Note 14 Pro, 14 Pro+ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi ने भारतीय बाजार में Redmi Note 14 Pro+ और Redmi Note 14 Pro को आज लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2024 14:14 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 14 Pro+, Note 14 Pro में 6.67 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले है।
  • Redmi Note 14 Pro+, Note 14 Pro में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Redmi Note 14 Pro+, Note 14 Pro एंड्रॉयड 14 के साथ आते हैं।

Redmi Note 14 Pro+ में 6.67 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने भारतीय बाजार में Redmi Note 14 Pro+ और Redmi Note 14 Pro को आज लॉन्च कर दिया है। Redmi Note 14 Pro, Note 14 Pro+ में 6.67 इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS इंटरफेस पर काम करते हैं। Note 14 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 3 4nm मोबाइल प्रोसेसर और Note 14 Pro में MediaTek Dimensity 7300 Ultra 4nm प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Redmi Note 14 Pro और Note 14 Pro+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Redmi Note 14 Pro, Note 14 Pro+ Price


Redmi Note 14 Pro के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। वहीं Redmi Note 14 Pro+ के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये, 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये और 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है।
Advertisement

ये दोनों फोन बिक्री के लिए mi.com, Xiaomi रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 13 दिसंबर से उपलब्ध हैं। लॉन्च ऑफर्स के तहत ICICI Bank कार्ड से भुगतान पर 1,000 रुपये इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। Redmi Note 14 Pro और Note 14 Pro+ कलर ऑप्शन के मामले में स्पेक्टर ब्लू, टाइटन ब्लैक और फैंटम पर्पल (लेदर फिनिश) में उपलब्ध हैं।


Redmi Note 14 Pro, Note 14 Pro+ specifications


Redmi Note 14 Pro+, Note 14 Pro में 6.67 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,220x2,712 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2560Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और HDR10+ और डॉल्बी विजन सपोर्ट है। फोन की डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से लैस है। दोनों फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Note 14 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 3 4nm मोबाइल प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Note 14 Pro में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7300 Ultra 4nm प्रोसेसर है। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS इंटरफेस पर काम करते हैं। Note 14 Pro में 8GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। वहीं Note 14 Pro+ में 8GB / 12GB RAM के साथ 128GB / 256GB / 512GB स्टोरेज मिलती है।
Advertisement
 
कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 14 Pro+ के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का लाइट फ्यूजन 800 कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं Note 14 Pro के रियर में f/1.5 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-600 कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है। दोनों ही फोन 20 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से लैस हैं।
Advertisement

बैटरी बैकअप की बात करें तो Note 14 Pro+ में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,200mAh की बैटरी और Note 14 Pro में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो Note 14 Pro+ की लंबाई 162.53 मिमी, चौड़ाई 74.67 मिमी, मोटाई 8.66 मिमी और वजन 210 ग्राम (ग्लास) और 205 ग्राम (लैदर) है। वहीं Note 14 Pro की लंबाई 162.33 मिमी, चौड़ाई 74.42 मिमी, मोटाई 8.4 मिमी और वजन 190 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में दोनों फोन में ड्यूल सिम, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ड्यूल 4G VoLTE, 5G, वाई-फाई 6, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट शामिल हैं। दोनों फोन IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid design
  • Excellent Display
  • Decent Cameras
  • Capable performance
  • Battery monster
  • Bad
  • Slippery back panel
  • The 3+4 software update cycle seems on the lower side
  • Some AI features are a hit and a miss
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.