200MP कैमरा वाली Redmi Note 13 Pro सीरीज के 1 घंटे में बिक गए 4 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन

Redmi Note 13 Pro के बेस 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की चीन में कीमत 1,499 युआन (करीब 17,200 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 सितंबर 2023 22:23 IST
ख़ास बातें
  • Note 13 Pro के 8GB + 128GB वेरिएंट की चीन में कीमत 1,499 CNY है
  • Redmi Note 13 Pro+ की चीन में शुरुआती कीमत 1,999 CNY है
  • दोनों मॉडल्स में 200MP प्राइमरी रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है
Redmi Note 13 Pro सीरीज को पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया था, जिसमें तीन स्मार्टफोन - Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ शामिल हैं। मंगलवार को इनमें से दो मॉडल्स Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हुए और लगभग एक घंटे में भी इनकी ताबड़तोड़ सेल हो गई।

Xiaomi के प्रेसिडेंट Lu Weibing ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर जानकारी दी कि Redmi Note 13 Pro और Note 13 Pro+ की सेल शुरू होने के करीब 1 घंटे के अंदर ही दोनों स्मार्टफोन के मिलाकर 4,10,000 यूनिट्स बिक गए।
Advertisement

बता दें कि Redmi Note 13 Pro के बेस 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की चीन में कीमत 1,499 युआन (करीब 17,200 रुपये) है। वहीं, इसके 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 1,599 युआन, 1,799 युआन और 1,999 युआन है। सबसे हाई-एंड वेरिएंट में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज दी गई है, जिसकी कीमत 2,099 युआन (करीब 24,100 रुपये) है।

Redmi Note 13 Pro+ के बेस 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की चीन में कीमत 1,999 युआन (करीब 23,000 रुपये) है। इसका एक 12GB + 512GB स्टोरेज और एक 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट भी आता है, जिनकी कीमतें क्रमश: 2,199 युआन (करीब 25,400 रुपये) और 2,299 युआन (करीब 26,500 रुपये) है।
Advertisement

Redmi Note 13 Pro और Note 13 Pro+ दोनों मॉडल्स में 6.67-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं। इनमें Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 मिलता है। Pro मॉडल Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर पर चलता है, जबकि Pro+ में MediaTek Dimensity 7200-Ultra प्रोसेसर शामिल है। दोनों मॉडल्स में 200MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Pro मॉडल में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 5100mAh की बैटरी मिलती है, जबकि Pro+ में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Design stands out
  • IP68 Certification
  • Decent performance
  • Excellent Display
  • Solid primary camera
  • Bad
  • Bloatware
  • Unreliable ultra-wide and macro cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.