• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi Note 13 Pro 4G और Poco M6 Pro 4G फोन 200MP कैमरा के साथ जल्द होंगे लॉन्च, मिला FCC सर्टिफिकेशन

Redmi Note 13 Pro 4G और Poco M6 Pro 4G फोन 200MP कैमरा के साथ जल्द होंगे लॉन्च, मिला FCC सर्टिफिकेशन

Redmi Note 13 Pro के 4G वेरिएंट को FCC सर्टिफिकेशन मिला है। FCC लिस्टिंग से कथित तौर पर Redmi Note 13 Pro 4G के बारे में कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चलता है।

Redmi Note 13 Pro 4G और Poco M6 Pro 4G फोन 200MP कैमरा के साथ जल्द होंगे लॉन्च, मिला FCC सर्टिफिकेशन
ख़ास बातें
  • Redmi Note 13 Pro के 4G वेरिएंट को FCC सर्टिफिकेशन मिला है
  • FCC सर्टिफिकेशन साइट पर Poco M6 Pro 4G भी देखा गया है
  • दोनों फोन जल्द ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकते हैं
विज्ञापन
Xiaomi ने सितंबर में चीन में Redmi Note 13 सीरीज लॉन्च की, जिसमें Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ शामिल हैं। सीरीज के तीनों फोन में 6.67-इंच 1.5K FHD+ AMOLED डिस्प्ले है। कहा जा रहा है कि चाइनीज निर्माता ग्लोबल मार्केट में भी इस लाइनअप को पेश करने के लिए कमर कस रहा है। इस लॉन्च से पहले, Redmi Note 13 सीरीज के Pro मॉडल का 4G वेरिएंट कथित तौर पर FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है।

MySmartPrice की रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 13 Pro के 4G वेरिएंट को FCC सर्टिफिकेशन मिला है। FCC लिस्टिंग से कथित तौर पर Redmi Note 13 Pro 4G के बारे में कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चलता है। हैंडसेट में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, साथ में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिल सकता है। फोन Android 13 पर आधारित MIUI 14 से लैस आ सकता है। FCC लिस्टिंग अपकमिंग हैंडसेट के बारे में कोई और जानकारी नहीं देती है।

Redmi Note 13 Pro 4G के अलावा, FCC सर्टिफिकेशन साइट पर एक और 4G फोन लिस्ट किया गया है, जिसका नाम Poco M6 Pro 4G है। यह Redmi Note 13 Pro 4G का रीब्रांडेड वर्जन प्रतीत होता है। रिपोर्ट के अनुसार, पोको के इस फोन को मॉडल नंबर 2312FPCA6G के नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें Note 13 Pro 4G मॉडल में बताए गए 200-मेगापिक्सल सेंसर के बजाय OIS सपोर्ट के साथ 64-मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा। यह भी कहा गया है कि रीब्रांडेड पोको हैंडसेट MIUI 14 पर चलेगा। Xiaomi ने दोनों हैंडसेट के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Redmi Note 13 सीरीज को सितंबर में चीन में पेश किया गया था। Note 13 Pro 5G को 6.67-इंच 1.5K FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट, 16GB रैम और 512GB ऑनबोर्ड स्टोरेज शामिल है। 5G मॉडल में वही कैमरा स्पेसिफिकेशन हैं जो FCC लिस्टिंग में इसके 4G वेरिएंट के लिए सामने आए हैं। इसमें 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,100mAh की बैटरी भी है।

इस बीच, Poco M6 Pro का 5G वेरिएंट भारत में अगस्त में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.79-इंच FHD+ डिस्प्ले है। यह Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 SoC पर चलता है, जिसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल AI सेंसर और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »