• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi Note 13 5G सीरीज भारत में आज लॉन्च होगी 200MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले के साथ! ग्लोबल लॉन्च भी कंफर्म

Redmi Note 13 5G सीरीज भारत में आज लॉन्च होगी 200MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले के साथ! ग्लोबल लॉन्च भी कंफर्म

Redmi Note 13 5G फोन में Corning Gorilla Glass 5 की सेफ्टी होगी और प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट होगा।

Redmi Note 13 5G सीरीज भारत में आज लॉन्च होगी 200MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले के साथ! ग्लोबल लॉन्च भी कंफर्म

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Note 13 Pro 5G में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 13 5G फोन में Corning Gorilla Glass 5 की सेफ्टी होगी।
  • प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट होगा।
  • कैमरा के लिए यह रियर में 108 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ आने वाला है।
विज्ञापन
Xiaomi की मच अवेटेड Redmi Note 13 5G सीरीज आखिरकार अधिकारिक रूप से लॉन्च के लिए कंफर्म हो गई है। कंपनी ने ग्लोबल लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। 15 जनवरी को यह सीरीज ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देगी। लेकिन भारत में सीरीज को आज ही लॉन्च किया जा रहा है। जी हां, कंपनी आज भारत में Redmi Note 13 सीरीज को पेश करने जा रही है। आइए लॉन्च से पहले जानते हैं सीरीज के बारे में सबकुछ। 

Redmi Note 13 5G के भारतीय लाइनअप की बात करें तो कंपनी इसमें Redmi Note 13 5G, Note 13 Pro 5G, और Note 13 Pro+ 5G को लॉन्च करने जा रही है। शाओमी ने भारतीय वेबसाइट Mi India पर सीरीज के मॉडल्स के कई स्पेसिफिकशंस पहले ही कंफर्म कर दिए हैं। Redmi Note 13 5G के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें पंच होल कटआउट के साथ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। यह 93.3 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ आने वाला है। सीरीज ग्लोबल मार्केट में 15 जनवरी को रिलीज की जाएगी जिसके लिए कंपनी सोशल मीडिया हैंडल पर भी पोस्ट के जरिए पुष्टि कर दी है।
जबकि भारत में सीरीज को आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जा रहा है। बेंगलुरू में ब्रांड ने फोन के अधिकारिक लॉन्च से पहले पब्लिक रिएक्शन भी जानने की कोशिश की। 

Redmi Note 13 5G फोन में Corning Gorilla Glass 5 की सेफ्टी होगी और प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट होगा। इसकी मोटाई केवल 7.6mm बताई गई है। यानी कि फोन काफी स्लिम होगा। डिवाइस का वजन 173.5 ग्राम बताया गया है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग फीचर भी होगा। कैमरा के लिए यह रियर में 108 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ आने वाला है। 

Redmi Note 13 Pro 5G के बारे में बात करें तो फोन में दोनों तरफ ग्लास पैनल देखने को मिलने वाला है। इसमें Corning Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन दिया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ AMOLED पैनल होगा जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा। प्रोसेसिंग के लिए यह फोन Snapdragon 7s Gen 2 5G के साथ आने वाला है। फोन में इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी भी होगी। यह 5100mAh बैटरी के साथ आने वाला है जिसके साथ में 67W फास्ट चार्जिंग फीचर देखने को मिलने वाला है। इसके रियर में कंपनी 200 मेगापिक्सल का मेन लेंस देने जा रही है।

Redmi Note 13 5G के प्राइस डिटेल्स के बारे में अभी तक कंपनी की ओर से कोई संकेत नहीं दिया गया है। लेकिन अफवाहों पर नजर डालें तो Redmi Note 13 5G की कीमत 20,999 रुपये हो सकती है। जबकि Note 13 Pro+ 5G की कीमत 33,999 रुपये हो सकती है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »