5000mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ Redmi Note 11T 5G आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम!

Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन आज 30 नवंबर को भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। वर्चुअल इवेंट का लाइवस्ट्रीम Redmi India के यूट्यूब चैनल पर होगा।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 30 नवंबर 2021 10:41 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11T 5G में मिलेगा 33W Pro फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • रेडमी नोट 11टी 5जी में मिलेंगे तीन कॉन्फिग्रेशन
  • फोन आज दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च
Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन भारत में आज लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। Xiaomi के इस लॉन्च इवेंट को यूट्यूब पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। लॉन्च से पहले चीनी इलेक्ट्रोनिक्स कंपनी ने स्मार्टफोन से जुड़ी कुछ जानकारियों का भी खुलासा किया है। हाल ही में कंपनी ने ऐलान किया था कि रेडमी नोट 11टी 5जी फोन 33 वॉट प्रो फास्ट चार्जिंग से लैस होगा। इसके अलावा Xiaomi India के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने भी ट्वीट के जरिए रेडमी नोट 11टी 5जी को लेकर बताया कि यह पहला Redmi फोन होगा जो कि 6nm चिपसेट के साथ आएगा।
 

Redmi Note 11T 5G launch details, expected price

Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन आज 30 नवंबर को भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। वर्चुअल इवेंट का लाइवस्ट्रीम Redmi India के यूट्यूब चैनल से होगा और आप नीचे इम्बेड वीडियो में भी यह इवेंट देख सकते हैं।



रेडमी नोट 11टी 5जी फोन को लेकर जानकारी दी गई है कि यह तीन कॉन्फिग्रेशन में आ सकता  है, जिसमें 128 जीबी तक स्टोरेज मिलेगी। यह फोन Redmi Note 10T 5G का सक्सेसर होगा, जो कि जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था। फोन को लेकर यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह फोन Redmi Note 11 का रीबैज्ड वर्ज़न होगा, जिसे शाओमी सब-ब्रांड रेडमी ने चीन में लॉन्च किया हुआ है। यह फोन ग्लोबल मार्केट में आ चुके Poco M4 Pro 5G का रीब्रांडेड वर्ज़न है। ऐसे में हो सकता है कि इस फोन की कीमत चीन में लॉन्च हो चुके रेडमी नोट 11 के समान हो।

Redmi Note 11 5G की कीमत CNY 1,199 (लगभग 14,000 रुपये) है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,299 (लगभग 16,400 रुपये) है। इसका एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत है CNY 1,499 (लगभग 18,700 रुपये) है। साथ ही  इसके टॉप के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग 21,100 रुपये) है। यह फोन Black Realm, Shallow Dream Galaxy और Slight Mint कलर ऑप्शन में आता है।
 

Redmi Note 11T 5G specifications (expected)

अब-तक कंपनी ने रेडमी नोट 11टी 5जी फोन के कई स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी साफ कर दी है, जिसमें प्रोसेसर, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, हाई-रिफ्रेश रेट और Redmi Note 10T 5G की तुलना में अपग्रेडिड कैमरा मौजूद होगा। रेडमी नोट 11टी 5जी फोन को लेकर टीज़ किया गया है कि यह 90 हर्ट्ज़ अडैप्टिव रिफ्रेश रेट डिस्प्ले से लैस होगा। इसके अलावा, डुअल-सिम रेडमी नोट 11टी 5जी फोन में 33 वॉट प्रो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

स्मार्टफोन को लेकर कहा गया है कि 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज इसका बेस वेरिएंट होगा, जिसके साथ 6 जीबी रैम + 128 जीबी व 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी मिलेगा। इसके अलावा, फोन में तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे, जिसका नाम होगा एक्वामरीन ब्लू, मैट ब्लैक और स्टारडस्ट व्हाइट। फोन में 6.6 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी तक की LPDDR4X रैम मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।  
Advertisement

फोन की स्टोरेज 128 जीबी तक की होगी। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp display, 90Hz refresh rate
  • Good performance
  • Long battery life, quick charging
  • Bad
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks attractive
  • Excellent battery life
  • Smooth software
  • Bad
  • No ultra-wide-angle camera
  • Below-average camera performance
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  2. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  3. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
  4. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
  5. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  6. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  2. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  3. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  4. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  7. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  8. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
  9. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  10. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.