50MP कैमरा वाला Redmi Note 11 4G फोन जल्द होगा भारत में लॉन्च!

रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि Redmi Note 11 4G स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल, लॉन्चिंग की सटिक तारीख की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।

50MP कैमरा वाला Redmi Note 11 4G फोन जल्द होगा भारत में लॉन्च!
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11 4G में भारत में मिल सकते हैं तीन कॉन्फिग्रेशन
  • रेडमी नोट 11 4जी भारत में तीन कलर ऑप्शन के साथ आ सकता है
  • फोन चीन में हो चुका है लॉन्च
विज्ञापन
Redmi Note 11 4G स्मार्टफोन को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यह फोन जल्द ही भारतीय मार्केट में भी दस्तक देने वाला है। साथ ही रिपोर्ट में फोन के कॉन्फिग्रेशन व कलर ऑप्शन की भी जानकारी दी गई है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो रेडमी नोट 11 4जी फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम मौजूद है।

91mobiles की रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि Redmi Note 11 4G स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल, लॉन्चिंग की सटिक तारीख की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि नए साल से पहले इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन Redmi Note 11 5G का ही सस्ता वर्ज़न है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत में यह फोन तीन कॉन्फिग्रेशन में आएगा, जो होंगे 4 जीबी  64 जीबी, 4 जीबी + 128 जीबी और 6 जीबी + 128 जीबी। साथ ही कलर ऑप्शन में भी ग्राहकों को तीन विकल्प मिलेंगे, जो होंगे- Graphite Gray, Twilight Blue और Star Blue।
 

Redmi Note 11 4G specifications

चीनी वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो डुअल सिम (नैनो) रेडमी नोट 11 4जी फोन Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 चलाता है। फोन में 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। फोन में 180 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट और 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, रेडमी नोट 11 4जी फोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर से लैस है जिसके साथ 6GB तक LPDDR4x रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मौजूद हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सेल सेंसर दिया गया है।

फोन में 128 जीबी तक स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी EMMC 5.1 तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (आईआर) ब्लास्टर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 161.95x75.53x8.92mm और 181 ग्राम है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »