Redmi Note 10 Pro 5जी कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च

कथित रूप से मॉडल नंबर M2101K6G वाला फोन US FCC पर लिस्ट है। जिसे लेकर माना जा रहा है कि यह Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन हो सकता है, हालांकि लिस्टिंग में 5जी सपोर्ट की जानकारी नहीं दी गई है और न ही फोन के नाम में इसका उल्लेख है।

Redmi Note 10 Pro 5जी कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च

Redmi Note 10 Pro डुअल बैंड वाई-फाई के साथ आ सकता है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 Pro 5G का मॉडल नंबर M2101K6G हो सकता है
  • भारत में भी दस्तक दे सकता है रेडमी नोट 10 प्रो 5जी फोन
  • Xiaomi ने नहीं दी किसी प्रका की आधिकारिक जानकारी
विज्ञापन
Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन कथित रूप से कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है, जिससे संकेत मिलता है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन का मॉडल नंबर M2101K6G है, जो कि 5जी सपोर्ट के साथ दस्तक देगा। रेडमी नोट 10 सीरीज़ को लेकर माना जा रहा था कि इसे पिछले साल Redmi Note 9 सीरीज़ के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, Xiaomi ने इसकी जगह रेडमी नोट 9 सीरीज़ के अन्य फोन को 5जी सपोर्ट के साथ लॉन्च किया। फिलहाल, चीनी कंपनी ने रेडमी नोट 10 सीरीज़ को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।

टिप्सटर सिमरनपाल सिंह के अनुसार, मॉडल नंबर M2101K6G वाला फोन US FCC पर लिस्ट है। जिसे लेकर माना जा रहा है कि यह Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन हो सकता है, हालांकि लिस्टिंग में 5जी सपोर्ट की जानकारी नहीं दी गई है और न ही फोन के नाम में इसका उल्लेख है। लेकिन टिप्सटर का कहना है कि यह हैंडसेट 5जी सपोर्ट के साथ आएगा। एफसीसी लिस्टिंग में दिखा है कि यह फोन डुअल-बैंड वाई-फाई, एनएफसी, ब्लूटूथ और MIUI 12 के साथ आएगा।

इसके अतिरिक्त चीनी टिप्सटर Digital Chat Station (अनुवाद) ने वीबो पर फोन के लिए अन्य लिस्टिंग साझा की है, जहां मॉडल नंबर M2101K6G रेडमी नोट 10 प्रो के साथ जुड़ा हुआ है। हालांकि, यहां 5जी का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन टिप्सटर का कहना है कि यह 5जी सपोर्ट के साथ आएगा।

एक अन्य टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि इसी मॉडल का IMEI नंबर भारत में भी अप्रूव हो गया है। जिससे यह इशारा मिलता है कि रेडमी नोट 10 प्रो स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल नंबर M2101K6G जिन सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है उनमें European Economic Commission, Singapore की IMDA और Malaysia की MCMC आदि शामिल हैं। हालांकि, इन सभी साइट पर किसी में भी फोन के नाम का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन एक जैसे मॉडल नंबर देखे गए हैं।

शाओमी ने हाल ही में Redmi Note 9 सीरीज़ में कई स्मार्टफोन को जोड़ा है, जो कि 5जी सपोर्ट के साथ आते हैं। पहले माना जा रहा था कि कंपनी रेडमी नोट 10 सीरीज़ को पिछले साल ही लॉन्च कर देगी, लेकिन उसकी जगह कंपनी ने नए रेडमी नोट 9 सीरीज़ फोन को लॉन्च किया। लेकिन अब प्रतीत होता है कि रेडमी नोट 10 सीरीज़ पर भी काम शुरू कर दिया गया है, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro 5G

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »