Redmi Note 10 की सेल आज 12 बजे Amazon पर, 4 बैक कैमरा फोन की कीमत Rs 11999 से शुरू

Redmi Note 10 सीरीज़ को भारत में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, जिसमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं।

Redmi Note 10 की सेल आज 12 बजे Amazon पर, 4 बैक कैमरा फोन की कीमत Rs 11999 से शुरू

Redmi Note 10 को दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया है, भारत में कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 में 5,000mAh बैटरी मिलती है
  • Redmi Note 10 में मौजूद है 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX582 सेंसर
  • Redmi Note 10 एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है
विज्ञापन
Redmi Note 10 की सेल आज 30 मार्च को एक बार फिर दोपहर 12 बजे  Amazon और Mi.com वेबसाइट पर होगी।Redmi Note 10 सीरीज़ को भारत में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, जिसमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। रेडमी नोट 10 इस सीरीज़ का सबसे किफायती विकल्प है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 5,000 एमएएच बैटरी व फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो आपको इसमें खरीद के लिए तीन विकल्प उपलब्ध होंगे।
 

Redmi Note 10 price

Redmi Note 10 को दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया है, भारत में कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन का 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। जैसे कि हमने बताया इसमें तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध है, वो हैं एक्वा ग्रीन, फ्रॉस्ट व्हाइट और शेडो ब्लैक। यह सेल  Amazon व Mi.com के माध्यम से उपलब्ध होगी।
 

Redmi Note 10 specifications

Redmi Note 10 डुअल-सिम (नैनो) एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है और 6.43-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20: 9 है। डिस्प्ले 1100nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। रेडमी नोट 10 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम Snapdragon 678 चिपसेट मिलता है, जो Adreno 612 जीपीयू और 6GB तक LPDDR4x रैम के साथ जुड़ा है। Redmi Note 10 में 5,000mAh बैटरी मिलती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसकी मोटाई 8.3mm और वज़न 178.8 ग्राम है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX582 सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है। रेडमी नोट 10 में 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज है, जिसे समर्पित स्लॉट के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (IR), यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। बोर्ड पर एक सेल्फ क्लीनिंग स्पीकर भी दिया गया है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »