Redmi ने 5,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया K70 Extreme Edition

इस स्मार्टफोन का Lamborghini स्टाइलिंग के साथ एक स्पेशल Supreme Champion Edition भी लाया गया है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जुलाई 2024 16:04 IST
ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ दिया गया है
  • इसका 6.67 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ है
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा है

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन कंपनी के नए HyperOS इंटरफेस पर चलता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi ने K70 Extreme Edition को लॉन्च किया है। यह Xiaomi की Redmi K70 में शामिल होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 24 GB तक RAM है। इसका 6.67 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ है। 

इस स्मार्टफोन का Lamborghini स्टाइलिंग के साथ एक स्पेशल Supreme Champion Edition भी लाया गया है। चीन में लॉन्च किए गए Redmi K70 Extreme Edition के 12 GB के RAM + 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 2,599 (लगभग 31,000 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 2,899 (लगभग 34,000 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 3,199 (लगभग 36,000 रुपये) और 16 GB + 1 TB का CNY 3,599 (लगभग 43,000 रुपये) का है। इसके Supreme Champion Edition में 24 GB का RAM और 1 TB की स्टोरेज है। इसका प्राइस CNY 3,999 (लगभग 47,000 रुपये) का है। इसे Clear Snow White, Ice Blue और Ink Feather Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके Supreme Champion Edition को Green और Orange कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
Advertisement

Redmi K70 Extreme Edition के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन कंपनी के नए HyperOS इंटरफेस पर चलता है। इसका 6.67 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन (1,220 x 2,712 पिक्सल) वाला डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 480 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 4 nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9300+ दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX906 कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, NFC, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Redmi K70 Extreme Edition में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ डुअल स्पीकर्स भी हैं। इस स्मार्टफोन की 5,500 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका साइज 160.38 x 75.14 x 8.39 mm और भार लगभग 211 ग्राम का है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.