Redmi K90 Pro Max में होगा 6.9 इंच डिस्प्ले, पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा

Redmi K90 Pro Max में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। इसके अलावा विजुअल परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए Xiaomi का नया D2 AI इंडिपेंडेंट डिस्प्ले चिप होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2025 19:25 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच OLED डिस्प्ले मिलेगा
  • Redmi K90 Pro Max में 7,560 mAh की बैटरी दी जाएगी
  • इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi की Redmi K90 सीरीज को इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max शामिल होंगे। इन स्मार्टफोन्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। Redmi K90 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर की गई पोस्ट्स में कंपनी ने बताया है कि Redmi K90 Pro Max में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। इसके अलावा विजुअल परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए Xiaomi का नया D2 AI इंडिपेंडेंट डिस्प्ले चिप होगा। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच OLED डिस्प्ले मिलेगा। 

Redmi K90 Pro Max की 7,560 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग, 50 W वायरलेस चार्जिंग और 22.5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में बेहतर ऑडियो परफॉर्मेंस के लिए Bose की ओर से ट्यून्ड दो सुपर-लीनियर स्पीकर्स और एक बड़ा वूफर होगा। इस स्मार्टफोन में 1/1.31 सेंसर के साथ प्राइमरी कैमरा होगा। इस सेंसर का इस्तेमाल Xiaomi 17 में भी किया गया है। इसके साथ Redmi K90 Pro Max में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5x ऑप्टिकल जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ कंपनी का पहला पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। 

कंपनी का एक स्मार्टफोन चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर - 2510DRK44C के साथ देखा गया था। यह Redmi K90 हो सकता है। हाल ही में Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ को लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Redmi Note 15 Pro+ में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का नया Snapdragon 7s Gen 4 और Note 15 Pro में MediaTek Dimensity 7400 Ultra का इस्तेमाल किया गया है। Redmi Note 15 Pro+ में 6.83 इंच माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन (1,280 x 2,772 पिक्सल्स) और 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 1/1.55 इंच 50 मेगापिक्सल Light Fusion 800 कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.