24GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे तगड़े फीचर्स के साथ Redmi K70 Pro लॉन्च, जानें कीमत

कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो दोनों ही फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 नवंबर 2023 13:55 IST
ख़ास बातें
  • फोन में HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट दिया गया है।
  • कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो दोनों ही फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।
  • दोनों ही फोन सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आते हैं।

Redmi K70 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi ने अपनी चर्चित Redmi K70 सीरीज को चीन में पेश कर दिया है। कंपनी ने लाइनअप में Redmi K70, Redmi K70e, और Redmi K70 Pro को पेश किया है। यह पिछले साल आई Redmi K60 की सक्सेसर है। सीरीज के दो मॉडल्स Redmi K70 और Redmi K70 Pro में कई स्पेसिफिकेशंस समान हैं, जबकि कुछ जगह अंतर देखने को मिलता है। दोनों ही स्मार्टफोन 6.67 इंच के TCL C8 OLED डिस्प्ले से लैस हैं जिसमें 2K रिजॉल्यूशन सपोर्ट है और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Redmi K70, K70 Pro price, availability

Redmi K70 और K70 Pro को चार कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिसमें ब्लैक, ग्लेशियर सिल्वर, बैम्बू मून ब्लू और लाइट पर्पल (यह केवल प्रो वेरिएंट में है) शामिल है। Redmi K70 के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,499 (लगभग 29,700 रुपये), 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 (लगभग 32,100 रुपये), 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (लगभग 35,300 रुपये), और 16 जीबी रैम और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,399 (लगभग 40,000 रुपये) है। 

इसी तरह Redmi K70 Pro का स्टैंडर्ड वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ  CNY 3299 (लगभग 39,300 रुपये) में शुरू होता है। यह टॉप एंड वर्जन में 24 जीबी रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत CNY 4,399 (लगभग 52,400 रुपये) है। 
 

Redmi K70, K70 Pro Specifications

Redmi K70 और K70 Pro में 6.67 इंच 2K डिस्प्ले है। इसमें TCL C8 OLED पैनल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट दिया गया है। डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो दोनों ही फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का जिसमें OIS सपोर्ट भी है। सेकेंडरी कैमरा में अंतर आ जाता है। Redmi K70 में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। वहीं Redmi K70 Pro में 50MP टेलीफोटो लैंस है और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है। दोनों ही फोन सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आते हैं। 

Redmi K70 में Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। जबकि Redmi K70 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इनमें 5000 mm2 हीट डेसिपेशन दी गई है। दोनों ही डिवाइसेज में 5,000mAh बैटरी है। जिसके साथ में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। फोन Android 14 आधारित HyperOS पर रन करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में USB-C पोर्ट, WiFi-7, NFC, IR ब्लास्टर, Bluetooth 5.4 का सपोर्ट है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  2. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
  3. अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकते हैं गाना, Instagram ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  4. Redmi Note 17 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  5. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  6. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  7. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  8. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  9. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  10. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.