• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा वाले Redmi K70 Ultra को खरीदने टूट पड़े यूजर्स, 3 घंटे में बनाया 2024 का सेल रिकॉर्ड

50MP कैमरा वाले Redmi K70 Ultra को खरीदने टूट पड़े यूजर्स, 3 घंटे में बनाया 2024 का सेल रिकॉर्ड

Redmi K70 Ultra में 6.67 इंच की OLED 8T LTPS डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है।

50MP कैमरा वाले Redmi K70 Ultra को खरीदने टूट पड़े यूजर्स, 3 घंटे में बनाया 2024 का सेल रिकॉर्ड

Photo Credit: Xiaomi

Redmi K70 Ultra में 6.67 इंच की OLED 8T LTPS डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Redmi K70 Ultra में 6.67 इंच की OLED 8T LTPS डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi K70 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Redmi K70 Ultra में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5500mAh की बैटरी है।
विज्ञापन
Redmi ने 19 जुलाई को चीनी बाजार में Redmi K70 Ultra लॉन्च किया और 20 जुलाई को स्मार्टफोन की पहली सेल शुरू हुई। ब्रांड द्वारा खरीद के लिए उपलब्ध कराने बाद से K70 Ultra को ग्राहकों द्वारा जबरदस्त पसंद किया गया है। K70 Ultra ने बिक्री के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यहां हम आपको Redmi K70 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi K70 Ultra Sales


Redmi ने Redmi K70 Ultra की पहली सेल की सफलता की पुष्टि करने के लिए पोस्टर जारी किया। यह डिवाइस तेजी से सेल्स चैंपियन बन गया है, जिसने अपने लॉन्च के सिर्फ तीन घंटों के अंदर 2024 की पहली सेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस उपलब्धि से पता चलता है कि ग्राहकों को K70 Ultra कितना पसंद आ रहा है। इसके अलावा इसने सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सभी प्राइस सेगमेंट में सेल्स में टॉप पॉजिशन हासिल की है।


Redmi K70 Ultra Price


Redmi K70 Ultra के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2,599 युआन (लगभग 29,894 रुपये) है। फोन के 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2,899 युआन (लगभग 33,461 रुपये), 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2,899 युआन (लगभग 36,807 रुपये) और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 3,199 युआन (लगभग 41,408 रुपये) है। यह तीन कलर ऑप्शन जैसे इंक फेदर (ब्लैक), क्लियर स्नो (व्हाइट) और आइस ग्लास (पर्पल) कलर में उपलब्ध है।

Redmi K70 Ultra Champion Edition जो कि लेम्बोर्गिनी-इंस्पायर्ड डिजाइन से लैस है, इसके 24GB+1TB वेरिएंट की कीमत 3,999 युआन (लगभग 46,008 रुपये) है। स्पेशल एडिशन वेरिएंट आने वाले दिनों में चीन में उपलब्ध होगा।


Redmi K70 Ultra Specifications


Redmi K70 Ultra में 6.67 इंच की OLED 8T LTPS डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है। स्मार्टफोन डाइमेंशिटी 9300+ चिप और D1 ग्राफिक्स चिप से लैस है। इसमें LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इसमें एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर है। मेटल फ्रेम वाला यह स्मार्टफोन IP68 रेटेड चेसिस से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो K70 Ultra के रियर में OIS सपोर्ट के साथ Sony IMX906 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए K70 Ultra में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। अन्य फीचर्स में ड्यूल स्पीकर, एक एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर और एक आईआर ब्लास्टर शामिल है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  6. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  7. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  8. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  9. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  10. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »