Redmi K70 Ultra में होंगे 4 इन-हाउस चिपसेट! लॉन्च से पहले हुआ खुलासा

टिप्स्टर के अनुसार, फोन में चार इन-हाउस चिप भी होंगे।

Redmi K70 Ultra में होंगे 4 इन-हाउस चिपसेट! लॉन्च से पहले हुआ खुलासा

Photo Credit: Xiaomi

Redmi K70 Ultra का Ice Glass कलर वेरिएंट भी कंपनी लॉन्च करेगी।

ख़ास बातें
  • टिप्स्टर के अनुसार, फोन में चार इन-हाउस चिप भी होंगे।
  • G1 चिप पावर मैनेजमेंट के लिए होगा। T1 चिप सिग्नल एन्हांसमेंट के लिए होगा।
  • शाओमी पिछले कुछ समय से इन-हाउस चिप अपने स्मार्टफोन्स में दे रही है।
विज्ञापन
Xiaomi का Redmi K70 Ultra अपने स्पेसिफिकेशंस के चलते स्मार्टफोन जगत में खूब सुर्खियां बटौर रहा है। फोन में कई धांसू स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। ऐसा ही एक और खुलासा अब इससे लॉन्च से पहले सामने आ रहा है। शाओमी ने हाल ही में कंफर्म किया था कि वह फोन का 24GB रैम वेरिएंट भी कंपनी लॉन्च करेगी। इस फोन में 1TB स्टोरेज स्पेस कंपनी देगी। फोन में MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट होगा। लेकिन अब एक टिप्स्टर ने दावा किया है कि इसमें चार अन्य इन-हाउस चिपसेट देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला। 

Redmi K70 Ultra के लॉन्च से पहले एक के बाद एक खुलासे इस फोन के लिए सामने आ रहे हैं। फोन में MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट मेन प्रोसेसर के तौर पर देखने को मिल सकता है। अब चीन के पॉपुलर टिप्स्टर Digital Chat Station की ओर एक और खुलासा किया गया है। टिप्स्टर के अनुसार, फोन में चार इन-हाउस चिप भी होंगे। इनमें Surge P2 भी शामिल होगा जो फास्ट चार्जिंग के लिए होगा। G1 चिप पावर मैनेजमेंट के लिए होगा। T1 चिप सिग्नल एन्हांसमेंट के लिए होगा। जबकि D1 चिप स्वतंत्र रूप से डिस्प्ले प्रोसेसिंग के लिए होगा। 

शाओमी पिछले कुछ समय से इस तरह के इन-हाउस चिप अपने स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल करती आ रही है। लेकिन चार इन-हाउस चिप किसी स्मार्टफोन में पहली बार कंपनी इस्तेमाल कर सकती है। फोन के लॉन्च की अधिकारिक डेट का खुलासा होने से पहले यह अपडेट आया है। हालांकि इसके कई स्पेसिफिकेशंस लीक्स में पहले ही सामने आ चुके हैं। यह फोन पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें नई जेनरेशन का 1.5K C8+ स्ट्रेट डिस्प्ले दिया जाएगा। डिस्प्ले में नैरो बेजल्स होंगे। रियर में फोन के अंदर 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) फीचर भी होगा। 

Redmi K70 Ultra का Ice Glass कलर वेरिएंट भी कंपनी लॉन्च करेगी। फोन में खास कूलिंग सिस्टम आने की बात भी कही गई है। फोन में यूजर्स को बेस्‍ट गेमिंग एक्‍सपीरियंस मिल सकता है। कहा गया है कि परफॉर्मेंस बेंचमार्क, फ्रेम रेट और रिजॉल्यूशन के लेवल पर यह बेस्‍ट गेमिंग फोन होगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। स्मार्टफोन में 5500mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ में 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी इस डिवाइस में देखने को मिल सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »