120W की सुपरफास्‍ट चार्जिंग, 108MP कैमरा से होश उड़ा देगी रेडमी की नई सीरीज़

चीनी स्मार्टफोन मेकर की ये लाइनअप 2022 की शुरुआत में मार्केट में आ सकती है। Redmi K50 सीरीज Redmi K30 और Redmi K40 सीरीज के स्मार्टफोन की जगह लेगी।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 5 नवंबर 2021 18:02 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज में कई हैंडसेट आएंगे, जो स्‍नैपड्रैगन 8 सीरीज से लैस होंगे
  • Redmi K50 में 48MP और K50 Pro में 50MP का मेन कैमरा हो सकता है
  • चीनी स्मार्टफोन मेकर की ये लाइनअप 2022 की शुरुआत में आ सकती है

Redmi K50 सीरीज के इन फोन्‍स में जेबीएल के स्टीरियो स्पीकर और एक एक्स-एक्सिस मोटर होने की भी उम्‍मीद है।

Redmi K50 सीरीज स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आए हैं। कहा जा रहा है कि ये फ्लैगशिप डिवाइस जल्‍द चीन में लॉन्च होने जा रही हैं। नए स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 67W की फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट होने की बात सामने आई है। चीनी स्मार्टफोन मेकर की ये लाइनअप 2022 की शुरुआत में मार्केट में आ सकती है। Redmi K50 सीरीज Redmi K30 और Redmi K40 सीरीज के स्मार्टफोन की जगह लेगी। इसमें Redmi K50, Redmi K50 Pro और टॉप-एंड वैरिएंट के तौर पर Redmi K50 Pro+ के लॉन्‍च होने की उम्‍मीद है।

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर Xiaomi i11 सीरीज स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन पोस्ट किए हैं। माना जा रहा है क‍ि टिप्सटर यहां अपकमिंग Redmi K50 मॉडल के बारे में बात कर रहा है। उनके अनुसार, इस सीरीज में कई सारे हैंडसेट आएंगे, जो हाई क्‍वॉलिटी स्‍क्रीन और स्‍नैपड्रैगन 8 सीरीज से लैस होंगे। 
इन फोन्‍स में 108 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 67W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी होने का दावा है। Redmi K50 सीरीज के इन फोन्‍स में जेबीएल के स्टीरियो स्पीकर और एक एक्स-एक्सिस मोटर होने की भी उम्‍मीद है। ये स्पेसिफिकेशंस Redmi K50 Pro और K50 Pro+ स्मार्टफोन्स में मिल सकते हैं।

इससे पहले हुए लीक में Redmi K50, Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro + में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की मौजूदगी की बात थी। यह भी बताया जाता है क‍ि Redmi K50 में 48 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी सेंसर है, जबकि Redmi K50 Pro में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर लगाया गया है। लीक में अनुमान लगाया गया है कि Redmi K50 Pro+ मॉडल में 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट और 108 मेगापिक्सल के मेन रियर सेंसर हो सकता है, जबकि बाकी वैरिएंट में मैक्सिमम 100W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

इस साल सितंबर में Xiaomi ने Xiaomi 11T और Xiaomi 11T Pro फोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। पहले अफवाह थी क‍ि Xiaomi चीनी मार्केट में Xiaomi 11T को Redmi K40S के रूप में लॉन्च करेगी, लेकिन Redmi के जनरल मैनेज 'लू वेइबिंग' ने Redmi K40S के लॉन्च से इनकार किया। हालांकि अभी यह कन्‍फर्म नहीं है कि स्नैपड्रैगन 8 सीरीज के फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ Redmi की अनु‍मानित K50 लाइनअप सीरीज में कोई मॉडल आएगा या नहीं।
Advertisement


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Portronics का 150W Home Theatre लॉन्च, लिमिटेड टाइम के लिए ₹4 हजार का डिस्काउंट
  2. Poco M8 Power के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  3. Google Pixel 11a के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें कितना है खास
  4. Tecno Camon 50 Ultra 5G vs Redmi Turbo 5 vs Oppo F33 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  5. Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  6. Samsung के Galaxy Z Fold 8 की 28 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  2. Oppo A7 Pro Max में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  3. Samsung के Galaxy Z Fold 8 की 28 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग
  4. ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से होगी कमाई? लेकिन पहले चुकाने पड़ सकते हैं ₹85 लाख
  5. जापान में इंसानों के लिए आया अनोखा रेफ्रिजरेटर, मात्र 5 मिनट में ठंडा करता है शरीर
  6. भारत की खुद की हवा में उड़ने वाली टैक्सी तैयार! IIT Madras ने दिखाया 110 Km रेंज वाला e200X
  7. ऑनलाइन गेमिंग में बच्चे रहेंगे सुरक्षित, बस इन बातों पर जरूर दें ध्यान
  8. Poco M8 Power के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  9. फोन-लैपटॉप के बाद अब सब्सक्रिप्शन भी महंगे, Apple ने बढ़ाए इस सर्विस के दाम
  10. Vivo X300 E की प्री-सेल्स शुरू, जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.