4 बैक कैमरा के साथ Redmi K50 Series अगले महीने होगी लॉन्च!

Redmi ने फरवरी 2021 में Redmi K40, Redmi K40 Pro, और Redmi K40 Pro+ को चीन में लॉन्च किया था। इसी बात से यह संकेत मिलता है कि अगले महीने स्मार्टफोन मार्केट में Redmi K50 सीरीज किसी भी समय लॉन्च की जा सकती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जनवरी 2022 11:04 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K50 सीरीज में साथ होगा 120W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।
  • कंपनी ने के50 सीरीज़ में Dimensity 9000 चिपसेट होने की पुष्टि की है।
  • माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक पोस्ट के माध्यम से कंपनी ने दी जानकारी।

Redmi K50 सीरीज में MIUI 13 के साथ प्रीइंस्टॉल्ड एंड्रॉयड 12 ओएस देखने को मिल सकता है।

Redmi K50 सीरीज़ लॉन्च डेट को लेकर काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे। अब कंपनी ने ऑफिशिअल कन्फर्मेशन देते हुए कहा है कि Redmi K50 सीरीज़ फरवरी में लॉन्च होगी। चीन की सोशल माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी पुष्टी की गई है। रेडमी के50 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन के साथ ही इसके स्मार्टफोन्स के कुछ मेन स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं। 

Redmi ने फरवरी 2021 में Redmi K40, Redmi K40 Pro, और Redmi K40 Pro+ को चीन में लॉन्च किया था। इसी बात से यह संकेत मिलता है कि अगले महीने स्मार्टफोन मार्केट में Redmi K50 सीरीज किसी भी समय लॉन्च की जा सकती है। पिछले महीने कंपनी ने के50 सीरीज़ में Dimensity 9000 चिपसेट होने की पुष्टि की थी। अब ब्रांड की तरफ से सीरीज के बारे में कुछ और जानकारी भी बाहर की गई है। इसमें पता चलता है कि K50 सीरीज़ के एक स्मार्टफोन मॉडल को ड्रीमफोन (DreamPhone) कोडनेम दिया गया है। 

 रिपोर्ट के अनुसार, K50 सीरीज़ के इस स्मार्टफोन मॉडल में स्नैपड्रैगन 8 सीरीज का चिपसेट है। फोन को हीट होने से रोकने के लिए लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है जिसकी यूनिट का सरफेस एरिया काफी बड़ा है। फोन में 4,700mAh की बैटरी दी गई है और साथ ही 120W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी। कंपनी का कहना है कि यह फोन पूरी तरह से चार्ज होने में केवल 17 मिनट लेगा। 

हाल ही में चीन की सर्टीफिकेशन साइट्स पर रेडमी के एक स्मार्टफोन को मॉडल नम्बर 21121210C के साथ अप्रूव किया गया था। इस फोन की डीटेल्स अभी तक सामने नहीं आई हैं लेकिन 3C लिस्टिंग प्लेटफॉर्म ने खुलासा किया है कि फोन के साथ 120W का फास्ट चार्जर आ सकता है। 
Advertisement

Digital Chat Station के मुताबिक, मॉडल नम्बर 21121210C वाला हैंडसेट Redmi K50 Gaming Edition के नाम से मार्केट में आ सकता है। हाल ही में लॉन्च की गई Xiaomi 12 सीरीज की तरह Redmi K50 सीरीज में भी MIUI 13 के साथ प्रीइंस्टॉल्ड एंड्रॉयड 12 ओएस देखने को मिल सकता है। इस सीरीज के फोन में 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट या 144 हर्ट्ज ओएलईडी डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। सीरीज में 108 मेगापिक्सल या 64 मेगापिक्सल के साथ क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4520 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4520 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-अल्ट्रापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4520 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.