3 बैक कैमरे के साथ आएंगे Redmi K50 और K50 Pro फोन! लीक कवर तस्वीर से मिली जानकारी...

कहा तो यह भी जा रहा है कि कंपनी Redmi K50 Gaming Edition स्मार्टफोन को Redmi K50, Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro+ से पहले लॉन्च करने की तैयारी में है। यह गेमिंग फोन चीन में Spring Festival के बाद लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 8 फरवरी 2022 16:38 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K50 और Redmi K50 Pro में मिलेगा त्रिकोण कैमरा सेटअप
  • रेडमी के50 सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं तीन फोन
  • Redmi K50 Pro और K50 Pro+ में मिल सकता है मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर
Redmi K50 सीरीज़ जल्द ही चीनी मार्केट में लॉन्च की जाएगी। लॉन्चिंग से पहले इस सीरीज़ में शामिल स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारियां सामने आ रही है। लेटेस्ट लीक में Redmi K50 और Redmi K50 Pro स्मार्टफोन के कवर की तस्वीर सामने आईं हैं। इन तस्वीर में फोन के कैमरा सेटअप और मॉड्यूल की जानकारी मिलती है। रेडमी के50 सीरीज़ में Redmi K50, Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro+ स्मार्टफोन्स शामिल हो सकते हैं। पुरानी लीक की मानें, तो रेडमी के50 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा, जबकि के50 प्रो और के50 प्रो प्लस स्मार्टफोन क्रमश: मीडियाटेक डायमेंसिटी 8000 और मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर से लैस होंगे।

Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Redmi K50 और Redmi K50 Pro स्मार्टफोन के कवर की तस्वीर सामने आईं हैं। इस तस्वीर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप के साथ दस्तक देंगे, यह कैमरा सेटअप फोन के बैक पैनल पर टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित होगा। इसके अलावा, कवर की तस्वीर से यह भी संकेत मिले हैं कि इन फोन का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप त्रिकोण आकार में स्थित हो सकता है।

रेडमी के50 सीरीज़ में Redmi K50, Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro+ स्मार्टफोन्स शामिल हो सकते हैं। पुरानी रिपोर्ट में टिप्सटर द्वारा जानकारी दी गई थी कि आगामी रेडमी के50 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा, जबकि रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 8000 प्रोसेसर से लैस होगा। इसी के साथ रेडमी के50 प्रो प्लस फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर के साथ लिस्ट है।

फिलहाल Redmi ने इन तीन स्मार्टफोन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का खुलासा नहीं किया है।
Advertisement

कहा तो यह भी जा रहा है कि कंपनी Redmi K50 Gaming Edition स्मार्टफोन को Redmi K50, Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro+ से पहले लॉन्च करने की तैयारी में है। यह गेमिंग फोन चीन में Spring Festival के बाद लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि यह फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi K50, Redmi K50 Pro, Redmi K50 Pro case picture leak
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.