5,065mAh बैटरी व 67W फास्ट चार्जिंग के साथ Redmi K40 Game Enhanced Edition होगा लॉन्च!

Redmi K40 Game Enhanced Edition फोन 5,065एमएएच बैटरी से लैस होगा और इसके साथ 67 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। टीज़र पोस्टर से यह भी संकेत मिलता है कि फोन में होल-पंच डिस्प्ले के साथ फोन के ऊपरी हिस्से के बीचोबीच होल-पंच कटआउट दिया जाएगा।

5,065mAh बैटरी व 67W फास्ट चार्जिंग के साथ Redmi K40 Game Enhanced Edition होगा लॉन्च!

27 अप्रैल आज होगा लॉन्च Redmi K40 Game Enhanced Edition

ख़ास बातें
  • Redmi K40 Game Enhanced Edition होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा
  • रेडमी के40 गेम एन्हैंस्ड एडिशन में मौजूद होंगे तीन कैमरे
  • फोन में मिल सकता है ऑल-न्यू Heat Dissipation सिस्टम
विज्ञापन
Redmi K40 Game Enhanced Edition स्मार्टफोन आज 27 अप्रैल को लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार है। यह फोन कंपनी के आधिकारिक वीबो अकाउंट द्वारा लगातार टीज़ किया जा रहा था और अब फोन की बैटरी क्षमता और फास्ट चार्जिंग स्पीड को टीज़ किया गया है। पुराने टीज़र्स के जरिए रेडमी के40 एन्हैंस्ड एडिशन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारियों को कंफर्म किया गया है, जिसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर होने की जानकारी भी शामिल है। यह फ्लैगशिप चिपसेट 6nm प्रोसेस पर आधारित है और इसमें 200 मेगापिक्सल कैमरा सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

वीबो के जरिए सामने आए ताज़ा टीज़र में कंफर्म किया गया है कि Redmi K40 Game Enhanced Edition फोन 5,065एमएएच बैटरी से लैस होगा और इसके साथ 67 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। टीज़र पोस्टर से यह भी संकेत मिलता है कि फोन में होल-पंच डिस्प्ले के साथ फोन के ऊपरी हिस्से के बीचोबीच होल-पंच कटआउट दिया जाएगा। रेडमी के40 गेम एन्हैंस्ड एडिशन के पिछले हिस्से पर कैप्सूल आकार का कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जो कि बैक पैनल के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित होगा। इस कैमरा सेटअर में तीन कैमरा दिए जा सकते हैं, जिसमें से एक सेंसर रैम्प-अप नाइट फोटोग्राफी को समर्पित होगा।

रेडमी के40 गेम एनहैंस्ड एडिशन को लेकर यह भी जानकारी दी गई है कि इसमें JBL साउंड दिया जाएगा, जिसके साथ Hi-Res Audio और Dolby Atmos सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, फोन में बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए फोन के किनारों पर गेम स्विच दिया जाएगा।

इससे पहले सामने आ चुकी रिपोर्ट के मुताबिक आगामी रेडमी के40 गेम एन्हैंस्ड एडिशन में ऑल-न्यू Heat Dissipation सिस्टम दिया जाएगा, जो कि Aerospace-grade मटीरियल से बना होगा। मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर के अलावा, फोन को लेकर दावा किया गया है कि यह पतले और हल्के प्रोफाइल के साथ आएगा।

रेडमी के40 गेम एन्हैंस्ड एडिशन के टीज़र्स के अलावा, Xiaomi ने एक अन्य टीज़र साझा किया है जिसमें फोन का बेंचमार्क AnTuTu ऐप पर स्कोर 724,495 देख सकते हैं। रेडमी के40 गेम एन्हैंस्ड एडिशन फोन Redmi K40 सीरीज़ का एक नया एडिशन होगा, जो कि इससे पहले चीन में लॉन्च हो चुकी है। गेम एन्हैंस्ड वर्ज़न के चीन लॉन्च की बात करें, तो यह 27 अप्रैल यानी आज आयोजित होने वाला है। यह इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होगा।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1200
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5065 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »