Redmi K30 Pro में 4,700 एमएएच बैटरी होने का दावा

Redmi K30 Pro भारत में अगले महीने मार्च में लॉन्च किया जा सकता है। खबर है कि इस फोन में 64-मेगापिक्सल का सोनी IMX686 सेंसर वाला मेन कैमरा शामिल होगा। इसकी बैटरी और फास्ट चार्जिंग को लेकर भी अब एक नई लीक मिली है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 फरवरी 2020 11:38 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K30 Pro में 4,700 एमएएच बैटरी दिए जाने का दावा किया गया है
  • यह फोन अगले महीने मार्च में लॉन्च हो सकता है
  • रेडमी के30 प्रो के साथ रेडमी के30 का 5जी वेरिएंट भी लॉन्च हो सकता है

Redmi K30 Pro को अगले महीने मार्च में लॉन्च किया जा सकता है

Redmi K30 Pro की बैटरी और फास्ट चार्जिंग को लेकर एक नया लीक सामने आया है। खबर है कि स्मार्टफोन इस साल मार्च में लॉन्च किया जाना है। अभी तक रेडमी के30 प्रो को लेकर कई लीक्स ऑनलाइन देखने को मिल चुके हैं और अब यदि नए लीक पर भरोसा किया जाए तो रेडमी के30 प्रो में 4,700 एमएएच क्षमता की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा यह भी जानकारी मिली है कि इस फोन में 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। यह फोन मौजूदा Redmi K20 Pro का अपग्रेड होगा, जिसे कंपनी ने पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया था। इसके अलावा पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए रेडमी के30 के मुकाबले यह फोन कुछ दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं यह भी खबर है कि नए Redmi K30 Pro के साथ कंपनी इसका 5G विकल्प और साथ ही मौजूदा रेडमी के30 का 5G वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है। 

यह लीक चीन के एक टिप्सटर Digital Chat Station के जरिए मिला है। टिप्सटर का दावा है कि Redmi K30 Pro में 4,700 एमएएच क्षमता की बैटरी दी जाएगी। यह रेडमी के20 प्रो के मुकाबले 700 एमएएच ज्यादा है। वहीं, दूसरी ओर Redmi K30 में 4,500 एमएएच बैटरी शामिल है। यह भी जानकारी दी गई है कि रेडमी के30 प्रो में 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा और इसमें कर्व्ड डिस्प्ले के बजाय फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा।
Advertisement

इसी टिप्सटर ने हाल ही में Redmi K30 Pro में 64-मेगापिक्सल Sony IMX686 सेंसर वाला मेन कैमरा शामिल होने का दावा किया था। कैमरा को लेकर दी गई इस लीक में फोन में शामिल अन्य कैमरों के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई थी। लीक में यह भी दावा किया गया था कि इस फोन में रेडमी के30 से मेल खाता वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल होगा, लेकिन इसमें कैमरा की व्यवस्था रेडमी के30 से थोड़ी अलग होगी।

पहले आई कुछ रिपोर्ट में Redmi K30 Pro में क्वॉलकॉम Snapdragon 865 चिपसेट शामिल होने की जानकारी भी दी गई है। कुछ इसी प्रकार की जानकारी रेडमी के30 प्रो की गीकबेंच लिस्टिंग से मिली थी। गीगबेंच में इस फोन को 8 जीबी रैम और Android 10 के साथ लिस्टेड देखा गया था। ऐसा हो सकता है कि यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 के साथ आए। खबर है कि फोन में स्नैपड्रैगन एक्स55 5जी मॉडम शामिल होगा, जिसका मतलब यह है कि हमें इस Redmi K30 Pro 5G भी देखने को मिल सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.