Redmi K20 और Redmi K20 Pro की अल्फा सेल 12 बजे से

Redmi K20, Redmi K20 Pro Alpha Sale: इच्छुक ग्राहक 17 जुलाई को होने वाली आम सेल से पहले अपने लिए एक यूनिट को रिज़र्व कर पाएंगे।

Redmi K20 और Redmi K20 Pro की अल्फा सेल 12 बजे से

Redmi K20 और Redmi K20 Pro की अल्फा सेल 12 बजे से, जानें इसके बारे में

ख़ास बातें
  • रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो 17 जुलाई को होंगे भारत में लॉन्च
  • Redmi K20 Pro में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 जीबी रैम है
  • रेडमी के20 सीरीज़ पहले ही चीनी मार्केट में हो चुके हैं लॉन्च
विज्ञापन
Xiaomi के प्रशंसक जो Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को खरीदने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उन्हें आज दोनों स्मार्टफोन के लिए अल्फा सेल में यूनिट आरक्षित करने का मौका मिलेगा। रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो अल्फा सेल 17 जुलाई को होगी, उसी दिन रेडमी के20 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जाना है। शाओमी आज फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर रेडमी के20 सीरीज़ के लिए एक्सेस पास को बेचेगी। गौर करने वाली बात यह है कि पास बिक्री के दौरान रेडमी के20 या रेडमी के20 प्रो यूनिट की गारंटी नहीं देता है।

शाओमी के अनुसार, रेडमी के20, के20 प्रो अल्फा सेल एक्सेस पास की बिक्री दोपहर 12 बजे शुरू होगी और इन पास को कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदा जा सकेगा। रेडमी के20 सीरीज़ अल्फा सेल का एक्सेस पास की कीमत 855 रुपये है। एक्सेस पास अनिवार्य रूप से रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन के लिए प्री-बुकिंग का काम करेगा।

शाओमी का कहना है कि पास की संख्या सीमित होगी, हालांकि यह आपको रेडमी के20 या रेडमी के20 प्रो यूनिट की गारंटी नहीं देता है। फोन को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर पेश किया जाएगा। इसलिए, यदि आप अल्फा सेल के दौरान फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप न केवल एक्सेस पास को खरीदने में जल्दी करें बल्कि फोन को भी तेज़ी से 17 जुलाई को बुक करें।

अल्फा सेल बुकिंग राशि अगर इस्तेमाल नहीं की गई तो यह खुद-ब-खुद आपके मी अकाउंट में चली जाएगी तो वहीं फ्लिपकार्ट यूज़र को अन्य खरीदी  के लिए कूपन मिलेगा।
 

Redmi K20, K20 Pro Alpha Sale में ऐसे लें भाग

1) सबसे पहले फ्लिपकार्ट या मी डॉट कॉम के माध्यम से अल्फा सेल के लिए अपना एक्सेस पास खरीदें जिसकी कीमत 855 रुपये है।
2) इसके बाद 17 जुलाई को उस वेबसाइट या ऐप पर रात 8 बजे और 23:59 के बीच जाएं जहां से आपने पास खरीदा था। यहां से आप अपने यूनिट को खरीद पाएंगे।
3) वेरिएंट का चुनाव करें और खरीदी की प्रक्रिया को पूरा करें।
4) आपको 855 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
 

Redmi K20, Redmi K20 Pro Price in India

शाओमी ने अभी रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो की भारत में कीमत क्या होगी, फिलहाल इस बात से पर्दा नहीं उठाया है। हैंडसेट की कीमत से पर्दा 17 जुलाई को लॉन्च के दौरान ही उठेगा। भारत में रेडमी के20 और के20 प्रो के दाम चीनी मार्केट के आसपास ही रहने की उम्मीद है।

चीनी मार्केट में नए रेडमी के20 प्रो की शुरुआती कीमत 2,499 चीनी युआन (लगभग 25,200 रुपये) है। इस दाम में 6 जीबी रैम+ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम+ 128 जीबी, 8 जीबी रैम+ 128 जीबी और 8 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 2,599 चीनी युआन (लगभग 26,200 रुपये), 2,799 चीनी युआन (लगभग 28,200 रुपये) और 2,999 चीनी युआन (लगभग 30,200 रुपये) है।

रेडमी के20 की शुरुआती कीमत 1,999 चीनी युआन (लगभग 20,200 रुपये) है, इस दाम में 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। फोन के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,099 चीनी युआन (लगभग 21,200 रुपये) होगी। हैंडसेट के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,599 चीनी युआन (करीब 26,200 रुपये) में बेचा जाएगा।
 

Redmi K20 Pro के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। फोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.9 प्रतिशत है। Redmi K20 Pro स्मार्टफोन हार्डवेयर डीसी डिमिंग सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

रेडमी के20 प्रो में 2.85 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही इसमें ऐड्रेनो 640 जीपीयू और 8 जीबी तक रैम है। अब बात कैमरा सेटअप की। Redmi ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स586 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

रेडमी के20 प्रो में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। रेडमी के20 प्रो में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक भी दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट दिया गया है।

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 256 जीबी तक स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 156.7x74.3x8.8 मिलीमीटर और वज़न 191 ग्राम है।
 

रेडमी के20 के स्पेसिफिकेशन

रेडमी के20 का डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन लगभग रेडमी के20 प्रो से मिलते-जुलते हैं। लेकिन रेडमी के20 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रेडमी के20 के तीन वेरिएंट हैं, 6 जीबी रैम/64 जीबी, 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। यह फोन 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent performance
  • Very good battery life
  • Versatile cameras
  • Great value for money
  • कमियां
  • 4K video quality could be better
  • Slow front camera pop-up mechanism
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Smooth, lag-free performance
  • Appealing design
  • Great battery life
  • कमियां
  • Underwhelming low-light camera performance
  • Quite slippery
  • No expandable storage
  • Slow front camera pop-up mechanism
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. ₹1099 में 3 महीने का BSNL WiFi, मिलेगा 1400GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग! ऐसे करें बुक
  3. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट 
  4. Gmail में चंद क्लिक में 'Unsubscribe' करें सभी स्पैम ईमेल, इनबॉक्स हमेशा रहेगा साफ!
  5. Bitcoin में 78,000 डॉलर तक पहुंचने के बाद गिरावट, होर्मुज संकट का पड़ा असर 
  6. Huawei Pura 90 Pro हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  7. 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Huawei Pura 90 Pro Max लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट
  9. Dell 15 (2026) लैपटॉप भारत में लॉन्च: AI फीचर्स, Intel Core Ultra 2 प्रोसेसर और लंबा बैटरी बैकअप!
  10. Toshiba ने लॉन्च किए 55-100 इंच डिस्प्ले वाले Z670SP MiniLED टीवी, गजब के हैं फीचर्स, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »