Redmi AirDots S ट्रू वायरलेस ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें खासियतें

Redmi Airdots S ट्रू वायरलेस इयरबड्स Realtek RTL8763BFR ब्लूटूथ चिप के साथ आते हैं, जिसकी वजह से इसमें वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट करता है।

Redmi AirDots S ट्रू वायरलेस ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें खासियतें

Redmi Airdots S ट्रू वायरलेस ईयरबड्स है IPX4 रेटिंग से लैस

ख़ास बातें
  • Redmi AirDots S ट्रू वायरलेस ईयरबड्स में IPX4 रेटिंग है
  • ब्लूटूथ 5.0 Realtek चिप से लैस है नए रेडमी ईयरफोन
  • एक चार्ज में दे सकते हैं चार घंटे का बैटरी बैकअप
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने रेडमी ब्रांड के ऑडियो पोर्टफोलियो में एक नया प्रोडक्ट जोड़ दिया है। कंपनी ने Redmi Airdots S ट्रू वायरलेस इयरफोन को चीन में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 100  चीनी युआन (लगभग 1,100 रुपये) है। नए ट्रू वायरलेस इयरफोन को कंपनी के चीन के ई-स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध भी करा दिया गया है।

Redmi Airdots S ट्रू वायरलेस इयरफोन को केवल एक ही रंग में लॉन्च किया गया है, जो है ब्लैक। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 का हार्डवेयर का इस्तेमाल किया गया है। रेडमी इयरफोन 7.2 मिलीमीटर ड्राइवर से लैस है और खास बात यह है कि इसमें पानी के प्रतिरोध के लिए IPX4 सर्टिफिकेशन शामिल है। इयरफोन का वज़न 4.1 ग्राम है, जो आज तक के सबसे हल्के ट्रू वायरलेस इयरफोन में गिना जा रहा है।

रेडमी एयरडॉट्स एस ट्रू वायरलेस इयरफोन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह प्रति चार्ज में चार घंटे तक चल सकते हैं। यदि चार्जिंग केस के बैटरी बैकअप को भी जोड़ दिया जाए तो यह कुल 12 घंटे तक के इस्तेमाल किया जा सकता है। Redmi Airdots S पर गेमिंग यूजर्स को लो-लेटेंसी मोड का भी फायदा मिलेगा, जिससे स्मार्टफोन से इयरफोन तक साउंड ट्रांस्फर होने में कम देरी लगाएगा।

इसके अलावा यह Realtek RTL8763BFR ब्लूटूथ चिप के साथ आता है, जिसकी वजह से इसमें वॉयस असिस्टेंट और पर्यावरणीय शोर में कमी के लिए सपोर्ट मिलता है और Redmi AirDots S के एक हिस्से को भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

इयरफोन चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि Xiaomi इसे अपनी होम मार्केट के बाहर लॉन्च करेगी या नहीं। Redmi AirDots S से पहले कंपनी Redmi AirDots को लॉन्च कर चुकी है। नए ट्रू वायलेस ईयरबड्स इसी के अपग्रेड हैं। बता दें कि लगभग एक साल पहले कंपनी ने रेडमी एयरडॉट्स को भी 100 चीनी युआन में लॉन्च किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »