Redmi A7 Pro 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

Redmi A7 Pro 5G को Sunset Orange, Mist Blue और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री शाओमी के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जा रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2026 15:48 IST
ख़ास बातें
  • Redmi A7 Pro 5G में 6.9 इंच HD+ LCD टचस्क्रीन दी गई है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T8300 है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi के Redmi A7 Pro 5G की भारत में बिक्री बुधवार को शुरू हो गई है। इस सप्ताह की शुरुआत में यह स्मार्टफोन लॉन्च किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T8300 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Redmi A7 Pro 5G में  6.9 इंच HD+ LCD टचस्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में 6,300 mAh की बैटरी दी गई है। 

Redmi A7 Pro 5G का प्राइस, ऑफर्स

Advertisement

इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 12,499 रुपये और 4 GB + 128 GB वेरिएंट का 13,499 रुपये का है।  Xiaomi के इस सब-ब्रांड की ओर से इस स्मार्टफोन पर शुरुआती ऑफर के तौर पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा कस्टमर्स के लिए तीन महीने की इंटरेस्ट-फ्री EMI का भी विकल्प है। Redmi A7 Pro 5G को Sunset Orange, Mist Blue और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री शाओमी के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जा रही है। 

Redmi A7 Pro 5G से स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच HD+ LCD टचस्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए TUV Low Blue Light सर्टिफिकेशन मिला है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के  HyperOS 3 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Unisoc T8300 चिपसेट दिया गया है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने इसके लिए चार वर्ष के OS अपग्रेड और छह वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/2.0 अपार्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 6,300 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग और 7 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.