Redmi A3 में मिल सकता है बड़ा डिस्प्ले, डुअल  कैमरा यूनिट

इसमें 4 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज हो सकती है। इससे पहले Redmi A2 को 32 GB और 64 GB के स्टोरेज के विकल्पों में पेश किया गया था

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 फरवरी 2024 18:54 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर दिखा है
  • Redmi A2 को 32 GB और 64 GB के स्टोरेज के विकल्पों में पेश किया गया था
  • इसे ब्लू, फॉरेस्ट ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है

इसमें 4 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज हो सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का A3 जल्द लॉन्च हो सकता है। यह पिछले वर्ष Remdi A2 और A2+ को लॉन्च किया गया था। कंपनी के A3 में कुछ अपग्रेड हो सकते हैं। यह स्मार्टफोन कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर दिखा है। इसके अलावा चुनिंदा स्टोर्स पर यह लिस्टेड है। 

GSMArena की एक रिपोर्ट में Redmi A3 के रिटेल बॉक्स की कुछ इमेज को शेयर किया गया है। इन इमेज में यह स्मार्टफोन 6.71 इंच के डिस्प्ले के साथ दिख रहा है। यह Redmi A2 के 6.52 इंच की स्क्रीन से कुछ बड़ा है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्क्रीन के साथ 90 Hz का रिफ्रेश रेट होगा। इस स्मार्टफोन को कुछ अफ्रीकी देश में रिटेल स्टोर्स पर भी देखा गया है। इसमें 4 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज हो सकती है। इससे पहले Redmi A2 को 32 GB और 64 GB के स्टोरेज के विकल्पों में पेश किया गया था। हाल ही में इसे 64 GB की स्टोरेज के साथ ऑनलाइन देखा गया था। 
Advertisement

Redmi A3 में एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल भी है। यह सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ ब्लैक कलर में दिख रहा है। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ एक LED फ्लैश है। इससे पहले कुछ लिस्टिंग्स से इस स्मार्टफोन के ब्लू, फॉरेस्ट ग्रीन और ब्लैक कलर्स में पेश किए जाने का संकेत मिला था। इसमें डुअल SIM कनेक्टिविटी है और यह एंड्रॉयड 13 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इस स्मार्टफोन में HD+ (1,600 x 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120 Hz का टच सैंपलिंग रेट और 400 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल है। Redmi ने पिछले वर्ष नवंबर में K70 सीरीज को चीन में पेश किया था। इस सीरीज में Redmi K70, K70e और K70 Pro शामिल थे। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री दिसंबर में शुरू हुई थी। कंपनी ने इनकी बिक्री शुरू होने के दो सप्ताह में 10 लाख यूनिट्स से अधिक की सेल का रिकॉर्ड बनाया था। 

हाल ही में कंपनी ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया था कि K70 सीरीज ने बिक्री शुरू होने के दो महीने के अंदर 20 लाख यूनिट्स की बिक्री को पार कर लिया है। ये Xiaomi के एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS वाले पहले स्मार्टफोन हैं। Redmi K70 और K70 Pro में 6.67 इंच 2K डिस्प्ले है। इसमें TCL C8 OLED पैनल दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  3. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  4. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
  2. Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक
  3. iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
  4. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  5. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  6. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  7. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  9. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.