5000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ Redmi A1 लेगा एंट्री, लॉन्च से पहले लाइव शॉट रेंडर्स लीक

डाइमेंशन की बात करें तो रेडमी ए1 की लंबाई 164.9mm, चौड़ाई 76.75mm, मोटाई 9.09mm और वजन 192 ग्राम है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Helio A22 चिपसेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 सितंबर 2022 10:52 IST
ख़ास बातें
  • Redmi A1 में 6.5 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है।
  • बैटरी की बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • भारत में इसकी कीमत 10,000 रुपये से कम होने की संभावना है।

Redmi A1 में 6.5 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है।

Photo Credit: 91Mobiles

Redmi भारत में Redmi A1 को 6 सितंबर को लॉन्च करने की तैयार कर रही है। कंपनी Redmi A1 के साथ Redmi 11 Prime और Redmi 11 Prime 5G का भी ऐलान करेगी।

लॉन्च से पहले 91mobiles ने A1 के लीक हुए प्रेस रेंडर्स को पब्लिश किया है। इसके अलावा सोशल मीडिया चैनल्स पर फोन के कुछ लाइव शॉट भी वायरल हुए हैं। Redmi A1 प्रेस रेंडर और लाइव शॉट्स से पता चलता है कि इसमें एक पंच होल डिस्प्ले और रियर में एक एलईडी फ्लैश-असिस्टेड सिंगल कैमरा होगा। फोन में कोई फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है। कंपनी द्वारा कंफर्म किया गया है कि Redmi A1 के रियर में लैदर फिनिश है।
 

Redmi A1 की कीमत


पब्लिकेशन ने फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी पब्लिश की है। भारत में इसकी कीमत 10,000 रुपये से कम होने की संभावना है।
 

Redmi A1 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो लीक से पता चलता है कि Redmi A1 में 6.5 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और 720 x 1600 पिक्सल HD+ रेजोल्यूशन है। डाइमेंशन की बात करें तो रेडमी ए1 की लंबाई 164.9mm, चौड़ाई 76.75mm, मोटाई 9.09mm और वजन 192 ग्राम है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Helio A22 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें LPPDR4x RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज दी गई है। अन्य रिपोर्ट्स से पता चला है कि इस फोन में 2GB RAM और 32GB बिल्ट इन स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 Go एडिशन पर काम करता है।
बैटरी की बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में 8 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।  यह कैमरा पोट्रेट मोड, शॉर्ट वीडियो और टाइम्स लेप्स जैसे फोटोग्राफी फीचर्स प्रदान करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो रेडमी ए1 में ड्यूल सिम SIM, 2.4GHz वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एफएम रेडियो, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और 3.5mm ऑडियो जैक है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.