• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi A1+ फोन 2GB रैम, Helio A22 SoC के साथ गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में आया नजर, सस्ते में मिलेंगे कई धाकड़ फीचर्स!

Redmi A1+ फोन 2GB रैम, Helio A22 SoC के साथ गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में आया नजर, सस्ते में मिलेंगे कई धाकड़ फीचर्स!

Redmi A1+ के ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में पता चलता है कि यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 के साथ आएगा।

Redmi A1+ फोन 2GB रैम, Helio A22 SoC के साथ गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में आया नजर, सस्ते में मिलेंगे कई धाकड़ फीचर्स!

Redmi A1 (फोटो में) के बाद अब जल्द ही Redmi A1+ भारत में हो सकता है लॉन्च

ख़ास बातें
  • फोनआउट ऑफ द बॉक्स Android 12 के साथ आ सकता है
  • यह क्लीन स्टॉक एंड्रा़यड ऑपरेटेड फोन होगा
  • यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन होगा, जिसकी कीमत 8000 रु के करीब हो सकती है
विज्ञापन
Xiaomi ने ताजा लॉन्च में Redmi A1, Redmi 11 Prime और Redmi 11 Prime 5G को भारत में पेश किया है। अब खबर है कि कंपनी ए सीरीज में एक और नया हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे Redmi A1+ कहा जा रहा है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया जा चुका है। इसका मतलब है कि जल्द ही यह नई सीरीज लॉन्च की जा सकती है। ताजा रिपोर्ट की मानें तो इस नए हैंडसेट को गूगल प्ले कन्सोल लिस्टिंग में भी देखा गया है, जहां पर इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी सामने आए हैं। 

MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, Redmi A1+ को गूगल प्ले कन्सोल वेबसाइट पर देखा गया है। लिस्टिंग में पता चलता है कि इसमें  MediaTek MT6761 SoC होगा जो कि Helio A22 चिपसेट है। साथ में 2GB रैम और PowerVR GE8300 GPU की पेअरिंग भी लिस्टिंग में सुझाई गई है। इसके डिजाइन के बारे में भी कुछ जानकारी सामने आती है, जिसके मुताबिक स्मार्टफोन में वॉटर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। डिस्प्ले में 720x 1600 पिक्सल के साथ एचडी प्लस रेजॉल्यूशन होने की बात कही गई है। 

Redmi A1+ के ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में पता चलता है कि यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 के साथ आएगा। यह क्लीन स्टॉक एंड्रा़यड ऑपरेटेड फोन होगा जिस पर कोई स्किन नहीं दी जाएगी, ऐसा कहा गया है। इसके स्पेसिफिकेशंस को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन होगा, जिसकी कीमत 8  हजार रुपये के करीब हो सकती है। इसका डिजाइन Redmi A1 से प्रेरित हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है।

लेटेस्ट लॉन्च में कंपनी ने Redmi A1 को इंडियन मार्केट में उतारा है। फोन में 6.52 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें MediaTek Helio A22 चिपसेट है जो LPDDR4x RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ आता है। डिवाइस में रियर साइड में एक डुअल-कैमरा सेटअप है जिसमें 8MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकंडरी सेंसर है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP का कैमरा दिया गया है। Redmi A1 के 2GB RAM + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये है। फोन को क्लासिक ब्लैक, लाइट ग्रीन और लाइट ब्लू कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »