Redmi 9A की सेल आज दोपहर 12 बजे यहां होगी आयोजित, कीमत 6,799 से शुरू

Redmi 9A के 2 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये है, वहीं इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है।

Redmi 9A की सेल आज दोपहर 12 बजे यहां होगी आयोजित, कीमत 6,799 से शुरू

मिडनाइट ब्लैक, नेटर ग्रीन और सी ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा Redmi 9A

ख़ास बातें
  • Redmi 9A फोन5,000 एमएएच बैटरी से लैस है
  • रेडमी 9ए फोन को दो कॉन्फिग्रेशन के साथ भारत में पेश किया गया है
  • फोन में 6.53 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है
विज्ञापन
Redmi 9A स्मार्टफोन की सेल भारत में आज दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com के माध्यम से शुरू होने वाली है। यह स्मार्टफोन इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। रेडमी 9ए फोन Redmi 9 सीरीज़ का हिस्सा है, जिसमें Redmi 9, Redmi 9 Prime और Redmi 9i जैसे स्मार्टफोन शामिल है। यह फोन दो रैम + स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन और तीन कलर ऑप्शन के साथ आता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है।
 

Redmi 9A price in India

रेडमी 9ए फोन को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, जो कि दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। Redmi 9A के 2 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये है, वहीं इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो तीन ऑप्शन हैं मिडनाइट ब्लैक, नेटर ग्रीन और सी ब्लू। इसके अलावा, फोन की सेल भारत में आज दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com के माध्यम से शुरू होगी।
 

Redmi 9A specifications

डुअल-सिम रेडमी 9ए एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 3 जीबी तक रैम मौजूद है।

पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का एक मात्र कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है। फोन में मोटे बेजल्स दिए गए हैं।

फोन की स्टोरेज 32 जीबी तक की है, जिसमें आपको 512 जीबी तक माइक्रेएसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा। Redmi 9A की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। शाओमी का कहना है कि वह एन्हैंस्ड लाइफस्पेन बैटरी (ELB) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। इस टेक्नोलॉजी की वजह से रेडमी 9ए की बैटरी बिना क्षमता खोए तीन साल तक काम करेगी। कनेक्टिविटी फीचर्स में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी एलटीई, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। फोन एआई फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है। रेडमी 9ए का डाइमेंशन 164.9x77.07x9 मिलीमीटर है और वज़न 194 ग्राम।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »