Redmi 9 लॉन्च से दूर नहीं, मिला एक और सर्टिफिकेशन

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रेडमी 9 फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस होगा। सामने आई एक कथित तस्वीर से इसके डिज़ाइन की भी झलक दिखी है, जो दिखने में बिल्कुल Redmi K30 की तरह ही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 मई 2020 14:33 IST
ख़ास बातें
  • मॉडल नंबर M2004J19G वाले शाओमी फोन को मिला FCC सर्टिफिकेशन
  • माना जा रहा है कि M2004J19G मॉडल नंबर Redmi 9 ही है
  • इससे पहले कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है यह Redmi फोन

Redmi 9 हो सकता है 5,000 एमएएच बैटरी से लैस

Redmi 9 स्मार्टफोन लॉन्च को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। US Federal Communications Commission (FCC) से Xiaomi के मॉडल नंबर M2004J19G स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है, जिसको लेकर अब तक माना जा रहा था कि यह रेडमी 9 स्मार्टफोन है। यह सर्टिफिकेशन ऑनलाइन लिस्ट किया गया है, जिसमें रेडमी 9 के कुछ स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी हासिल हुई है। लिस्टिंग के अनुसार, यह रेडमी फोन MIUI 11 पर काम करेगा, जिसका सीधा मतलब है कि यह फोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉयड 10 के साथ आएगा। आपको बता दें, हाल ही में शाओमी की ग्लोबल साइट पर RF एक्सपोज़र वेबपेज पर आगामी रेडमी 9 की मौजूदगी को दिखाया गया था, इसके बाद ही अब फोन से संबंधित यह नई डेवलपमेंट सामने आई है।

FCC साइट पर उपलब्ध डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, Redmi फोन जिसका मॉडल नंबर M2004J19G है, उसे 1 मई को सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। इसका मतलब यह है कि रेडमी का यह आगामी फोन जल्द ही दस्तक दे सकता है।
Advertisement
 

Redmi 9 specifications (expected)

सर्टिफिकेशन तारीख के अलावा, एफसीसी लिस्टिंग में मॉडल नंबर M2004J19G वाले रेडमी फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन से भी पर्दा उठा है, जो कि लम्बे समय से Redmi 9 के रूप में सुर्खियां बटोर रहा है। सबसे पहले टेक्नोलॉजी ब्लॉग Nashville Chatter ने इसकी जानकारी दी गई। लिस्टिंग के अनुसार, रेडमी का यह नया मॉडल 174 एमएम डायगोनल डाइमेंशन के साथ आएगा, जो कि 6.9 इंच से ज्यादा होगा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फोन में 6.22 इंच एचडी+ पैनल से बड़ा डिस्प्ले होगा, जो कि फिलहाल Redmi 8 में मौजूद है।

डिस्प्ले के अलावा, एफसीसी लिस्टिंग में यह फोन MIUI 11, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ और 4जी एलईटी कनेक्टिविटी के साथ लिस्ट है। इसमें बैटरी की रेटेड क्षमता की भी जानकारी मिली है, जो कि 4,920 एमएएच की होगी। इसका मतलब है कि फोन में 5,000 एमएएच तक बैटरी क्षमता मौजूद होगी।
Advertisement

कुछ अन्य कथित रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रेडमी 9 फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस होगा। सामने आई एक कथित तस्वीर से इसके डिज़ाइन की भी झलक दिखी है, जो दिखने में बिल्कुल Redmi K30 की तरह ही है।

 

Advertisement

शाओमी ने अब तक रेडमी 9 के लॉन्च को लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, M2004J19G मॉडल नंबर के साथ यह फोन सर्टिफिकेशन साइट्स जैसे चीन की 3सी और रशिया की Eurasian Economic Commission (EEC) पर भी लिस्ट हो चुका है। शाओमी की ग्लोबल साइट पर RF एक्सपोज़र वेबपेज पर रेडमी 9 को लिस्ट किया गया था।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and build quality
  • USB Type-C port, wireless FM radio
  • All-day battery life
  • Bad
  • Weak processor
  • Poor camera quality in low light
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 9 specifications, Redmi 9, Redmi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.