• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi 8A में हो सकते हैं दो रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर, तस्वीरें लीक

Redmi 8A में हो सकते हैं दो रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर, तस्वीरें लीक

Redmi 8A के स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए हैं। यह 5,000 एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम के साथ आ सकता है।

Redmi 8A में हो सकते हैं दो रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर, तस्वीरें लीक

Redmi 8A में होगा 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

ख़ास बातें
  • Redmi 8A में 6.217 इंच का एचडी+डिस्प्ले हो सकता है
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित रेडमी 8ए के तीन वेरिएंट आ सकते हैं
  • रेडमी 8 के बारे में हाल ही में जानकारी आई थी
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों में इंटरनेट पर Redmi 8 सीरीज़ के बारे में कई बार जानकारियां सार्वजनिक हुई हैं। पहले रेडमी 8 को चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया था। अब रेडमी 8 सीरीज़ के एक दूसरे फोन की वास्तविक तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई हैं। माना जा रहा है कि लीक हुई तस्वीरें Redmi 8A के प्रोटोटाइप यूनिट की हैं। इसमें फोन फ्लैशी रेड बिल्ड के साथ नज़र आ रहा है। रेडमी 8ए में दो रियर कैमरे और फिंगरप्रिंट सेंसर दिख रहे हैं। लेटेस्ट लीक के मुताबिक, यह फोन 5,000 एमएएच बैटरी और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर से लैस होगा।

रेडमी 8ए की कथित वास्तविक तस्वीरों को स्लैशलीक्स द्वारा साझा किया गया है। इनमें एक फोन यूनीबॉडी बिल्ड और ग्लॉसी रेड फिनिश के साथ नज़र आ रहा है। डुअल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर एक ब्लैक स्ट्रिप में मौज़ूद हैं। यहीं पर रेडमी की भी ब्रांडिंग है। फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच और निचले हिस्से पर चौड़ा बॉर्डर है। लीक हुई एक तस्वीर में स्क्रीन पर "अबाउट फोन" वाला सेक्शन खुला है। यहीं से पता चलता है कि डिवाइस में 2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर होगा।

इसके अलावा रैम 4 जीबी हैं और इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी बताई गई है। इस फोन का सॉफ्टवेयर बिल्ड एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 9.7 है। इसका मॉडल नंबर M1908C3IH है। दावा किया गया है कि शाओमी का यह हैंडसेट 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस है। टीना पर लिस्ट किए गए मॉडल नंबर और स्पेसिफिकेशन कुछ दिन पहले ही सार्वजनिक हुए जानकारियों से मेल खाते हैं। पहले माना जा रहा था कि यह रेडमी 8 है।

संभावना प्रबल है कि टीना पर लिस्ट किया गया फोन और लीक हुई तस्वीरों वाला हैंडसेट रेडमी 8ए ही है। क्योंकि रेडमी 7 को मार्केट में स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ उतारा गया था। ऐसे में कंपनी रेडमी 8 में स्नैपड्रैगन 400 सीरीज़ वाला प्रोसेसर नहीं देना चाहेगी।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi 8A में 6.217 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले और 19:9 आस्पेक्ट रेशियो होगा। फोन के तीन वेरिएंट होने के दावे हैं- 2 जीबी + 16 जीबी, 3 जीबी + 32 जीबी और 4 जीबी + 64 जीबी। खबर है कि रेडमी 8ए में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। इसके अलावा रेडमी 8ए को 156.3x75.4x9.4 मिलीमीटर डाइमेंशन और 190 ग्राम वज़न के साथ लिस्ट किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi, Redmi 8A, Redmi 8A Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  2. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  3. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  4. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  5. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  6. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  7. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  8. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  9. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
  10. स्मार्टफोन, टैबलेट, DRAM होंगे और ज्यादा महंगे! 2027 में बुरी स्थिति का अनुमान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »