Redmi 7A की कीमत का हुआ खुलासा

Redmi 7A की कीमत और उपलब्धता का खुलासा कर दिया गया है। जानें इसके बारे में विस्तार से।

Redmi 7A की कीमत का हुआ खुलासा

Redmi 7A की कीमत का हुआ खुलासा

ख़ास बातें
  • 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है रेडमी 7ए में
  • 5.45 इंच की एचडी (720x1440 पिक्सल) स्क्रीन है Redmi 7A में
  • स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर से लैस है Redmi 7A
विज्ञापन
Redmi 7A की कीमत और उपलब्धता का खुलासा कर दिया गया है। याद करा दें कि Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने पिछले सप्ताह Redmi 7A को लॉन्च किया था लेकिन लॉन्च इवेंट के दौरान रेडमी 7ए की कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया गया था। कंपनी ने कहा था कि 28 मई को Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट में Redmi 7A की कीमत से पर्दा उठाया जाएगा। कंपनी के अनुसार, चीन में Redmi 7A की पहली सेल 6 जून को होगी।

Xiaomi ने अभी इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि आखिर Redmi 7A को आखिर अन्य देशों में कब उपलब्ध कराया जाएगा। बीजिंग में आयोजित Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के दौरान Redmi 7A की कीमत और उपलब्धता की जानकारी दी गई है। बता दें कि Redmi K20 Pro कंपनी के रेडमी ब्रांड का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन है।
 

Redmi 7A की कीमत

Xiaomi के अनुसार, चीनी मार्केट में रेडमी 7ए की शुरुआती कीमत 549 चीनी युआन (लगभग 5,500) रुपये है। इस दाम में 2 जीबी + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। वहीं, इसका 2 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 599 चीनी युआन (लगभग 6,000 रुपये) है। चीन में Redmi 7A की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो जाएगी तो वहीं इसकी पहली सेल 6 जून को होगी। Redmi 7A के दो कलर वेरिएंट हैं- मैट ब्लैक और ब्लू।

याद करा दें कि Redmi 7A को पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया था। रेडमी 7ए को भारत कब लाया जाएगा फिलहाल इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Redmi 7A स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी 7ए आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। कंपनी ने इस फोन में दो अनोखे सॉफ्टवेयर फीचर दिए हैं। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल मोड है और एक फैमिली गार्जियन फंक्शन भी है।

फोन में 5.45 इंच की एचडी (720x1440 पिक्सल) स्क्रीन है, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। फिलहाल, रैम और स्टोरेज के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है। हालांकि, कंपनी ने यह ज़रूर बताया कि इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग स्लॉट होगा। यूज़र 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर पाएंगे।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। हैंडसेट में एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आने वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi 7A की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। वैसे, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे फीचर होना लगभग तय है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Excellent battery life
  • Two-year warranty
  • कमियां
  • Sub-par camera performance
  • Bloatware and ads in MIUI
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi 7A, Redmi 7A specifications, Redmi 7A price, Xiaomi
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  2. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  3. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  5. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  6. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  7. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  8. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  9. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  10. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »