Redmi 7 अब ओपन सेल में मिलेगा, यहां होगी बिक्री

Redmi 7 के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को भारत में 7,999 रुपये में बेचा जाता है। इस फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल 8,999 रुपये में उपलब्ध है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 मई 2019 17:12 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 7 में फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे दिए गए हैं
  • रेडमी 7 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है
  • ऑरा स्मोक डिज़ाइन और 4000 एमएएच बैटरी के साथ आता है Redmi 7
Redmi 7 को बीते महीने भारत में लॉन्च किया गया था। अब तक यह फोन फ्लैश सेल में बिकता रहा है। अब Xiaomi ने जानकारी दी है कि अब यह बजट स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर्स में ओपन सेल में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसकी जानकारी अपनी वेबसाइट पर दी। अब यूज़र्स को Redmi 7 खरीदने के लिए फ्लैश सेल का इंतज़ार नहीं करना होगा। अहम खासियतों की बात करें तो Redmi 7 ऑरा स्मोक डिज़ाइन, 4000 एमएएच बैटरी, स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ आता है।
 

Redmi 7 की भारत में कीमत

Redmi 7 के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को भारत में 7,999 रुपये में बेचा जाता है। इस फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल 8,999 रुपये में उपलब्ध है। फोन को एक्लिप्स ब्लैक, कॉमेट ब्लू और लूनर रेड रंग में बेचा जाएगा।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें को तो Xiaomi ने Reliance Jio से साझेदारी की है। Redmi 7 के खरीदारों को चार साल तक डबल डेटा मिलेगा और साथ में 2,400 रुपये कैशबैक भी।
 

Redmi 7 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी 7 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। Redmi 7 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर है। यह हैंडसेट दो रैम विकल्प में आता है- 2 जीबी और 3 जीबी। स्टोरेज का एक मात्र विकल्प 32 जीबी है। दोनों ही वेरिएंट में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। बता दें कि इस हैंडसेट में अलग से माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Redmi 7 में फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा यह हैंडसेट एआई स्मार्ट ब्यूटी, सेल्फी टाइमर और फेस अनलॉक जैसे फीचर से लैस है।

कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी, इंफ्रेड (IR) ब्लॉस्टर और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। Redmi 7 में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great battery life
  • Very good value for money
  • Bad
  • Disappointing low-light camera performance
  • Lots of ads in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 7, Redmi 7 Price in India, Redmi 7 Launch in India, Redmi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग जैसे फीचर्स वाला धांसू फोन
  2. अब विदेशों में भी फ्री में आएंगे फोन पर SMS, Jio की खास सुविधा, जानें कैसे
  3. Samsung ने इस Rs 2.7 लाख के फोन की 3 महीने में बंद कर दी सेल! सामने आया कारण
  4. Vivo T5x 5G vs Realme 14T 5G vs Motorola Edge 60 Fusion 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग जैसे फीचर्स वाला धांसू फोन
  2. Oppo Find X9s Pro में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3C से मिला सर्टिफिकेशन
  3. BYD ने भारत में लॉन्च किया Sealion 7 एनिवर्सरी एडिशन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Apple को फोल्डेबल आईफोन की जोरदार डिमांड की उम्मीद, 2 करोड़ डिस्प्ले का हो सकता है ऑर्डर
  5. Samsung ने इस Rs 2.7 लाख के फोन की 3 महीने में बंद कर दी सेल! सामने आया कारण
  6. अगर आपके पास ये Xiaomi-Redmi फोन है तो बुरी खबर, कंपनी ने बंद किया सॉफ्टवेयर सपोर्ट
  7. AI स्कैम गैंग्स की हिट लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर, Meta की इस रिपोर्ट में सामने आया पूरा फ्रॉड गेम
  8. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 35,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  9. Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर L40 Ultra AE और D20 Ultra, जानें कीमत
  10. OnePlus 15T में मिलेंगे RAM और स्टोरेज के 5 वेरिएंट्स, जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.