Redmi 15C 5G में होगी 6,000mAh की बैटरी, 3 कलर ऑप्शंस, इस सप्ताह होगा भारत में लॉन्च

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया जाएगा। यह Android 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर चलेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2025 21:09 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Redmi 15C 5G को 3 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • Redmi 15C 5G में 6,000 mAh की बैटरी दी जाएगी
  • इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगा

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया जाएगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। Redmi 15C 5G में 6,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 1,000 चार्ज साइकल्स के बाद 80 प्रतिशत कैपेसिटी पर चलेगी। 

भारत में Redmi 15C 5G को 3 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी ने एक अलग माइक्रोसाइट बनाई है। इस स्मार्टफोन की बिक्री देश में Xiaomi के ई-स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जाएगी। Redmi 15C 5G को Moonlight Blue, Dusk Purple और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें 6.9 इंच का डिस्प्ले 120 Hz तक के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Circle to Search जैसे टूल्स दिए जाएंगे। 

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया जाएगा। यह Android 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर चलेगा। हाल ही में एक टिप्सटर ने इस स्मार्टफोन के प्राइसेज को लीक किया था। Redmi 15C 5G के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 12,499 रुपये, 6 GB + 128 GB का 13,999 रुपये और 8 + 128 GB वेरिएंट का 14,999 रुपये का रखा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को सितंबर में पोलैंड में पेश किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले इसके वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस इसके इंटरनेशनल मॉडल के समान हो सकते हैं। Redmi 15C 5G में रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। 

Redmi 15C की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिगरप्रिंट सेंसर है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में Redmi K90 सीरीज को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन सीरीज में Redmi K90 और K90 Pro Max शामिल हैं। इस सीरीज में Redmi K90 Ultra को भी जल्द जोड़ा सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी मिल सकती है। इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट हो सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.