Redmi 13C 5G आएगा MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर के साथ! 6 दिसंबर को भारत में होगा लॉन्च

Redmi 13C लॉन्च डेट कंफर्म करने के साथ ही कंपनी ने 5G वेरिएंट का लॉन्च भी भारत में कंफर्म कर दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 नवंबर 2023 17:35 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 4GB रैम, 5000एमएएच बैटरी जैसे स्पेक्स संभावित हैं।
  • 5G वेरिएंट में मीडियाटेक का Dimensity 6100+ प्रोसेसर होगा।
  • 5G वेरिएंट 10W फास्ट चार्जिंग से लैस होगा, ऐसा कहा जा रहा है।

Redmi 13C 4G फोन में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है।

Redmi 13C का भारत लॉन्च कंफर्म हो चुका है। रोचक खबर ये है कि कंपनी Redmi 13C 4G के साथ ही Redmi 13C 5G को भी देश में लॉन्च करने जा रही है। 6 दिसंबर को ये फोन भारत में दस्तक दे रहा है। Redmi 13C 5G के बारे में बहुत अधिक जानकारी अभी तक कंपनी की ओर से नहीं दी गई है। फोन के Dimensity 6100+ चिपसेट के साथ आने की पुष्टि कंपनी ने कर दी है। इसके अलावा फोन में क्या खास कंपनी पेश करने वाली है, एक नजर Redmi 13C 5G लेटेस्ट अपडेट पर! 

Redmi 13C लॉन्च डेट कंफर्म करने के साथ ही कंपनी ने 5G वेरिएंट का लॉन्च भी भारत में कंफर्म कर दिया है। फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में ब्रांड ने खुलासा नहीं किया है। लेकिन इस डिवाइस को लेकर बीते दिनों कई लीक्स आ चुके हैं। फोन में 4GB रैम, 5000एमएएच बैटरी जैसे स्पेक्स संभावित हैं। 5G वेरिएंट में मीडियाटेक का Dimensity 6100+ प्रोसेसर मिलने वाला है जो कि 6nm प्रोसेसिंग तकनीक पर बना है। यह Realme 11x 5G और Realme Narzo 60x 5G जैसे डिवाइसेज में भी देखा जा चुका है। 

रेडमी 13सी 5जी को 3C सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया जा चुका है जिसमें पता चलता है कि फोन 10W फास्ट चार्जिंग से लैस होगा। यहां यह बात अजब लगती है कि कंपनी ने 4G वेरिएंट में 18W फास्ट चार्जर दिया है। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं। लेकिन Redmi 13C 4G के स्पेसिफिकेशंस से इसका अंदाजा मिल सकता है। 
 

Redmi 13C 4G Specifications

Redmi 13C 4G के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह MediaTek Helio G99 SoC से लैस है। फोन Android 13 आधारित MIUI 14 पर चलता है। इसमें 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। कैमरा पर नजर डालें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का एक और सेंसर दिया गया है। एक अन्य लेंस ऑक्सिलरी सेंसर के रूप में मौजूद है जो कि 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर बताया जाता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच है जिसके साथ में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, USB-C समेत 3.5mm हेडफोन जैक भी सपोर्ट में है। इसके बैक पैनल में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन के डाइमेंशन 168 x 78 x 8.09mm हैं। इसका वजन 192 ग्राम बताया गया है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6100+

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6100+

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 55W पावर वाला 20,000mAh का पावर बैंक Cuktech ने किया लॉन्च, LCD डिस्प्ले भी, जानें कीमत
  2. Upcoming Smartphones This Week: Infinix Smart 20, Realme P4R 5G, Tecno Pova 8 जैसे धांसू फोन होंगे इस हफ्ते लॉ
  3. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones This Week: Infinix Smart 20, Realme P4R 5G, Tecno Pova 8 जैसे धांसू फोन होंगे इस हफ्ते लॉन्च!
  2. Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत
  3. 55W पावर वाला 20,000mAh का पावर बैंक Cuktech ने किया लॉन्च, LCD डिस्प्ले भी, जानें कीमत
  4. 3.1 किमी प्रति सेकेंड स्पीड से पृथ्वी की ओर आ रहा 35 फीट का एस्टरॉयड!
  5. CBSE 12th Re-Evaluation 2026: वैरिफिकेशन, री-इवैल्युएशन की लास्ट डेट आज, ऐसे करें अप्लाई
  6. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
  7. 14 हजार से सस्ता मिल रहा Realme X3 SuperZoom, 64MP 4 कैमरा से लैस, धांसू डील
  8. ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
  9. Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
  10. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.