Redmi 13C भारत में लॉन्च होगा 4GB रैम, 5000mAh बैटरी, Helio G85 SoC के साथ! जानें सबकुछ

Redmi 13C के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है।

Redmi 13C भारत में लॉन्च होगा 4GB रैम, 5000mAh बैटरी, Helio G85 SoC के साथ! जानें सबकुछ

Photo Credit: X/Anvin

Redmi 13C के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है।

ख़ास बातें
  • बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच है जिसके साथ में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर है
  • फोन Android 13 आधारित MIUI 14 पर चलता है
विज्ञापन
Redmi 13C भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। फोन को कंपनी अन्य मार्केट्स में कुछ दिन पहले ही लॉन्च कर चुकी है। इस डिवाइस में 5000एमएएच बैटरी मिलती है, और 4 जीबी रैम दी गई है। लेकिन भारतीय वेरिएंट में कुछ बदलाव कंपनी करने जा रही है। रेडमी 13सी का भारतीय मॉडल प्रोसेसर के मामले में अलग होगा। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Redmi 13C भारत में दिसंबर में लॉन्च हो सकता है जिसकी पूरी संभावना बन रही है। फोन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। ग्लोबल वेरिएंट की बात करें तो यह फोन MediaTek Helio G99 SoC के साथ लॉन्च किया गया है लेकिन भारत में यह अलग प्रोसेसर के साथ आएगा। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट कहती है कि भारत में फोन Helio G85 SoC के साथ आएगा। यहां पर दावा किया गया है कि बाकी स्पेसिफिकेशंस वही रहेंगे जो ग्लोबल वेरिएंट में आते हैं। आइए इसके स्पेसिफिकेशंस पर एक नजर डाल लेते हैं। 
 

Redmi 13C Specifications

Redmi 13C के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह MediaTek Helio G99 SoC से लैस है। फोन Android 13 आधारित MIUI 14 पर चलता है। इसमें 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। कैमरा पर नजर डालें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का एक और सेंसर दिया गया है। एक अन्य लेंस ऑक्सिलरी सेंसर के रूप में मौजूद है जो कि 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर बताया जाता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच है जिसके साथ में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, USB-C समेत 3.5mm हेडफोन जैक भी सपोर्ट में है। इसके बैक पैनल में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन के डाइमेंशन 168 x 78 x 8.09mm हैं। इसका वजन 192 ग्राम बताया गया है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »