Upcoming Smartphones December 2023: OnePlus 12, iQOO 12 समेत दिसंबर में धूम मचाने आ रहे ये स्मार्टफोन!

Oppo, Redmi, OnePlus जैसे नामी ब्रैंड्स के डिवाइसेज होने जा रहे लॉन्च।

Upcoming Smartphones December 2023: OnePlus 12, iQOO 12 समेत दिसंबर में धूम मचाने आ रहे ये स्मार्टफोन!

OnePlus 12 दिसंबर में लॉन्च होने जा रहे पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से है।

ख़ास बातें
  • दिसंबर में कई दिग्गज कंपनियों के फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं।
  • इनमें Oppo, Redmi, OnePlus जैसे नामी ब्रैंड्स के डिवाइसेज शामिल हैं।
  • OnePlus 12 दिसंबर में लॉन्च होने जा रहे पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से है।
विज्ञापन
लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो दिसंबर में कई दिग्गज कंपनियों के फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं। साथ कई बजट स्मार्टफोन भी इस महीने आ रहे हैं। इनमें Oppo, Redmi, OnePlus जैसे नामी ब्रैंड्स के डिवाइसेज शामिल हैं। आइए जानते हैं कौन से धांसू फोन दिसंबर में धूम मचाने आ रहे हैं। 

OnePlus 12 
OnePlus 12 दिसंबर में लॉन्च होने जा रहे पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से है। कंपनी इसे चीन में 4 दिसंबर को लॉन्च करने जा रही है। भारत में लॉन्च डेट कंफर्म अभी तक नहीं की गई है। लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है। फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होगा। जिसके साथ 24GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज दी जाएगी। इस फोन में 2K रेजॉल्यूशन वाली 6.8 इंच की BOE X1 डिस्प्ले होगी, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,600 निट्स तक होगी। इसमें एक Sony LYT 808 प्राइमरी कैमरा और हाइपरटोन कैमरा सिस्टम शामिल है। 

iQOO 12 
iQOO 12 भी भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। फोन 12 दिसंबर को भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देगा। इसमें 6.78 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है जो कि एक 144Hz रिफ्रेश रेट वाला LTPO AMOLED पैनल बताया जा रहा है। इसमें 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। फोन में ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 3 चिप दिया गया है। यह 12 जीबी रैम, 16 जीबी रैम ऑप्शन में आ सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें 256 जीबी और 512 जीबी का ऑप्शन दिया जा सकता है। फोन में 50MP Omnivision OV50H मेन कैमरा सेंसर होगा। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस होगा जो कि 150 डिग्री के एंगल तक फ्रेम कवर कर सकेगा। फोन में 64 मेगापिक्सल का 3X टेलीफोटो कैमरा भी देखने को मिलने वाला है जिसमें 100X डिजिटल जूम हो सकता है। सेल्फी के लिए यह 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। 

Redmi 13C 
Redmi 13C भारत में 6 दिसंबर को दस्तक देने वाला है। कंपनी इसका 5G वेरिएंट भी यहां लॉन्च करने जा रही है। फोन में 4GB रैम, 5000एमएएच बैटरी जैसे स्पेक्स संभावित हैं। 5G वेरिएंट में मीडियाटेक का Dimensity 6100+ प्रोसेसर मिलने वाला है जो कि 6nm प्रोसेसिंग तकनीक पर बना है। 

Redmi 13C 4G में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह MediaTek Helio G99 SoC से लैस है। फोन Android 13 आधारित MIUI 14 पर चलता है। इसमें 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। कैमरा पर नजर डालें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का एक और सेंसर दिया गया है। एक अन्य लेंस ऑक्सिलरी सेंसर के रूप में मौजूद है जो कि 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर बताया जाता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Oppo Reno 11
Oppo Reno 11 सीरीज चीन में लॉन्च हो चुकी है। अब कंपनी इसे ग्लोबल लेवल पर उतारने की तैयारी में है जो कि दिसंबर के लिए संभावित है। Oppo Reno 11 में 6.7 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसमें MediaTek Dimensity 8200 SoC चिपसेट दिया गया है जिसके साथ में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है। इसमें 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी है। सेल्फी के लिए यह 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। 

Oppo Reno 11 Pro में 6.7 इंच डिस्प्ले होगा जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट आ सकता है। इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 SoC होने की बात सामने आई है। फोन का कैमरा सेटअप Oppo Reno 11 जैसा ही बताया गया है। फोन में 4800mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। सीरीज को दिसंबर के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है, ऐसी खबर है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful chip
  • Reliable primary and telephoto cameras
  • Good build quality
  • Good battery life
  • Charges within 30 minutes
  • Decent software support
  • Fast fingerprint scanner
  • कमियां
  • Less capable wide-angle camera
  • Subpar low light camera performance
  • Incessant promotions from app store
  • No wireless charging support
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • कमियां
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
डिस्प्ले6.82 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »