Redmi 12 5G, Redmi 12 4G अगले सप्ताह होंगे भारत में  लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Redmi 12 5G में बड़े डिस्प्ले के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसमें 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज और 5,000 mAh की बैटरी होगी

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 जुलाई 2023 15:08 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज होगी
  • यह स्मार्टफोन Redmi Note 12R का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है
  • इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ क्रिस्टल ग्लास डिजाइन दिख रहा है

इस स्मार्टफोन में बड़े डिस्प्ले के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi ने अगले सप्ताह अपने 12 5G और 12 4G स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च करने की घोषणा की है। Redmi 12 5G में बड़े डिस्प्ले के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसमें 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज और 5,000 mAh की बैटरी होगी। 

Xiaomi के इस सब-ब्रांड के Redmi 12 4G में MediaTek G88 SoC दिया जाएगा। Redmi के ट्विटर हैंडल पर Redmi 12 5G को 1 अगस्त को लॉन्च करने की घोषणा की गई है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के लैंडिंग पेज पर इसके डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले के साथ सेंटर में होल पंच कटआउट और डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ क्रिस्टल ग्लास डिजाइन दिख रहा है। कंपनी का दावा है कि यह उसके किसी स्मार्टफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले होगा। इसे मूनस्टोन शेड में लाने की भी जानकारी दी गई है। 

Redmi 12 5G में 8 GB का RAM और 256 GB की अधिकतम स्टोरेज होगी। इसकी मेमोरी को वर्चुअल RAM फीचर के इस्तेमाल से 16 GB तक बढ़ाया जा सकेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5,000 mAh की बैटरी होने की भी पुष्टि की गई है। यह स्मार्टफोन Redmi Note 12R का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। पिछले महीने Redmi Note 12R को चीन में CNY 999 (लगभग 11,300 रुपये) के प्राइस के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें 6 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले और प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 SoC दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

कंपनी ने इस वर्ष मार्च में Redmi 12C को भारत में लॉन्च किया था। इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Helio G85 SoC और 5,000 mAh की बैटरी 10 W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इसके 4 GB + 64GB और 6 GB + 128 GB वेरिएंट्स पेश किए गए थे। पिछले महीने इसका एक नया स्टोरेज वेरिएंट भी देश में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के नए 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये है। इसके 4 GB + 64 GB वेरिएंट का प्राइस 8,999 रुपये और 6 GB + 128 GB का 10,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Matte Black, Mint Green, Royal Blue और Lavender Purple कलर्स में उपलब्ध है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी88

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy M67 में मिल सकता है Exynos चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi SkyNomad इंटेलिजेंट लार्ज-स्पेस SUV सीरीज पेश, कार बन जाएगी दूसरा घर
  2. Xiaomi ने नई वाशिंग मशीन Mijia Pro 10kg की लॉन्च, AI असिस्टेंट के साथ एडवांस वाशिंग फीचर से लैस, जानें कीमत
  3. Oppo Reno16, Reno16c की पहली सेल आज से, डिस्काउंट पर खरीदने का मौका, देखें सभी ऑफर्स
  4. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Truecaller सीईओ और TRAI के बीच लड़ाई! बढ़ते Spam कॉल्स के लिए TRAI को बताया जिम्मेदार
  6. Flipkart Goat Sale का आखिरी दिन, Oppo Reno 13 5G मिल रहा ₹5000 सस्ता
  7. Vivo X Fold 6 के भारत में लॉन्च में हो सकती है देरी, लीक हुई प्राइसिंग
  8. भारत में तेजी से बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड, जून में सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड
  9. Realme Narzo 100x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  10. इस फिटनेस बैंड में नहीं है स्क्रीन, AI बताएगा हेल्थ का पूरा हाल! Noise REP Band भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.