50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Redmi 11 Prime 5G और Redmi 11 Prime 4G फोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Redmi 11 Prime 5G की बिक्री 9 सितंबर को दोपहर 12 बजे से Amazon, Mi.com, Mi Home और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Redmi 11 Prime 5G और Redmi 11 Prime 4G फोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Redmi 11 Prime 5G को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर से पैक किया गया है, जबकि 4G मॉडल में मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर मिलता है।

ख़ास बातें
  • Redmi 11 Prime 5G में वाटरड्रॉप-स्टाइल का डिस्प्ले नॉच दिया गया है
  • 50 मेगापिक्सल के मेन सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरे मिलते हैं
  • इसके उलट, Redmi 11 Prime 4G में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है
विज्ञापन
Redmi 11 Prime 5G और Redmi 11 Prime 4G स्‍मार्टफोन्‍स को मंगलवार को Xiaomi के सबब्रैंड रेडमी ने इंडिया में लॉन्‍च कर दिया। ये इस ब्रैंड के लेटेस्‍ट अफॉर्डेबल मॉडल हैं। आज लॉन्‍च हुआ 5जी फोन एक रीब्रैंडेड Poco M4 5G लगता है, जो इस साल अप्रैल में इंडिया में आया था। Redmi 11 Prime 5G में वाटरड्रॉप-स्टाइल का डिस्प्ले नॉच दिया गया है साथ ही 50 मेगापिक्सल के मेन सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरे मिलते हैं। इसके उलट, Redmi 11 Prime 4G में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इन स्मार्टफोन्स का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट तक ऑफर करता है। Redmi 11 Prime 5G को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर से पैक किया गया है, जबकि 4G मॉडल में मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर मिलता है। 
 

Redmi 11 Prime 5G, Redmi 11 Prime 4G के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

भारत में Redmi 11 Prime 5G की कीमत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 13,999 रुपये तय की गई है। फोन का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल भी है, जिसकी कीमत 15,999 रुपये है। यह मीडो ग्रीन, क्रोम सिल्वर और थंडर ब्लैक कलर्स में आता है।

वहीं, Redmi 11 Prime 4G की कीमत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 12,999 रुपये और 6GB रैम + 128GB वैरिएंट के लिए 14,999 रुपये है। इसे प्लेफुल ग्रीन, फ्लैशी ब्लैक और पेप्पी पर्पल शेड्स में पेश किया गया है।

Redmi 11 Prime 5G की बिक्री 9 सितंबर को दोपहर 12 बजे से Amazon, Mi.com, Mi Home और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
 

Redmi 11 Prime 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Redmi 11 Prime 5G स्‍मार्टफोन MIUI 13 की लेयर वाले एंड्रॉयड 12 पर चलता है। इसमें 6.58-इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) IPS डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz तक रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 पैनल से भी प्रोटेक्‍ट किया गया है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे माली-G57 GPU और 6GB तक LPDDR4x रैम के साथ जोड़ा गया है।

Redmi Prime 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का है साथ में 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन के स्‍टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। Redmi 11 Prime 5G में 5,000mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि इसका बंडल चार्जर 22.5W तक चार्ज को सपोर्ट करता है। फोन का वजन 200 ग्राम है।
 

Redmi 11 Prime 4G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

5G मॉडल की तरह ही यह फोन भी डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आता है और MIUI 13 की लेयर वाले Android 12 पर  चलता है। इसमें 6.58-इंच का फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) IPS डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz तक रिफ्रेश रेट मिलता है। Redmi 11 Prime 4G में मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर दिया गया है। 

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इस फोन के स्‍टोरेज को भी एसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। Redmi 11 Prime 4G में भी 5,000mAh की बैटरी है। यह 18W फास्ट चार्जिंग के अलावा 5W रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। डिवाइस का वजन 201 ग्राम है।

 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent performance
  • Supports seven 5G bands
  • Tall Display with Gorilla Glass 3 scratch protection
  • Long battery life
  • कमियां
  • Poor low-light camera performance
  • Display could be brighter, notch looks dated
  • Single speaker setup
डिस्प्ले6.58 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »