50MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा Redmi 10 स्मार्टफोन! रेंडर्स भी हुए लीक

Redmi 10 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसमें 5,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 अगस्त 2021 16:31 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 10 फोन में मिल सकते हैं तीन कलर ऑप्शन
  • रेडमी 10 फोन चार रियर कैमरा से हो सकता है लैस
  • मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस होगा फोन

फोन तीन कलर ऑप्शन सी ब्लू, पैबल व्हाइट और कार्बन ग्रे कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है

Redmi 10 स्मार्टफोन Xiaomi पोर्टफोलियो का आगामी डिवाइस है, जो कि कई ई-कॉमर्स साइट पर आधिकारिक लॉन्च से पहले स्पॉट किया जा चुका है। इससे इशारा मिलाता है कि स्मार्टफोन लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है और लिस्टिंग से आगामी फोन के रेंडर्स और प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी लीक हो गई है। रेडमी 10 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसमें 5,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा, यह भी बताया जा रहा है कि फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने Redmi 10 स्मार्टफोन के रेंडर्स साझा किए हैं, जिसमें इसके डिज़ाइन के साथ-साथ इसके स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी मिलती है जो कि ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट हुए हैं। यह फोन सिंगापुर ई-कॉमर्स वेबसाइट पर कुछ समय के लिए लिस्ट किया गया था, जिसके कुछ देर बाद ही हटा दिया गया। लिस्टिंग से जानकारी मिली है कि यह फोन तीन कलर ऑप्शन सी ब्लू, पैबल व्हाइट और कार्बन ग्रे कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है।
Advertisement

रेडमी 10 फोन के बैक पैनल पर आयतकार मॉड्यूल देखा जा सकता है, जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप स्थित है। बैक पैनल पर ग्लॉसी फिनिश देखा जा सकता है। इसके अलावा, फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी कैमरा के लिए फोन में होल-पंच कटआउट देखा जा सकता है, जो कि डिस्प्ले के बीचोबीच स्थित है। वॉल्यूम रॉकर को दायीं ओर जगह दी गई है, जबकि स्पीकर ग्रिल और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट फोन के बॉटम में स्थित हैं। 3.5mm ऑडियो जैक फोन के टॉप एज पर स्थित होगा।
 

Redmi 10 specifications (expected)

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो डुअल-सिम रेडमी 10 फोन Android 11 पर आधारित MIUI 12 पर काम करेगा। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ 6.5 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ Mali-G52 MC2 जीपीयू और 6 GB रैम मौजूद होगी। फोन की स्टोरेज 128 जीबी की होगी, जिसके साथ माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए रेडमी 10 फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर शामिल होंगे। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी विकल्पों में यूएसबी टाइर-सी (2.0) पोर्ट, Wi-Fi 802.11 ac, जीपीएस और ब्लूटूथ वी5.0 शामिल होगा। फोन का डायमेंशन 162x75.3x8.95mm हो सकता है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1648 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 10, Redmi 10 Specifications, Redmi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  2. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  3. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  4. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  5. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  6. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  7. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  8. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  9. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.