Realme XT की तस्वीर आई सामने, चार रियर कैमरे और ग्रेडिएंट डिज़ाइन की मिली झलक

Realme के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर झू ची चेज ने वीबो पर एक रियलमी स्मार्टफोन की तस्वीर साझा की है। यह फोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से लैस है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 27 अगस्त 2019 15:24 IST
ख़ास बातें
  • 4 सितंबर को लॉन्च हो सकता है रियलमी एक्सटी
  • कंपनी ने हाल ही में रियलमी 5 सीरीज़ से पर्दा उठाया था
  • कयास लगाए जा रहे हैं कि रियलमी नई क्यू सीरीज़ से पर्दा उठा सकती है

Realme XT में 64 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL Bright GW1 सेंसर होगा

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने हाल ही में पुष्टि की थी कि कंपनी के पहले 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन को Realme XT के नाम से जाना जाएगा। अब कंपनी के प्रमुख मार्केटिंग ऑफिसर ने रियलमी एक्सटी की आधिकारिक तस्वीर साझा की हैं। तस्वीर में फोन का ग्रेडिएंट व्हाइट वेरिएंट नज़र आ रहा है। इसमें चार रियर कैमरे वाले सेटअप की झलक भी मिलती है और टॉप पर 64 मेगापिक्सल का सेंसर भी मौज़ूद है। इसके अतिरिक्त रियलमी ने इशारों में बताया है कि वह चीनी मार्केट में 4 सितंबर को एक इवेंट आयोजित करेगी। संभव है कि इवेंट में 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला रियलमी एक्सटी लॉन्च हो। हालांकि, इस दिन कंपनी द्वारा चीनी मार्केट में रियलमी एक्सटी की जगह रियलमी 5 सीरीज़ को भी पेश किया जा सकता है।

रियलमी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर झू ची चेज ने वीबो पर एक रियलमी स्मार्टफोन की तस्वीर साझा की है। यह फोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से लैस है। यानी यह रियलमी एक्सटी हो सकता है। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होगा। ट्रांसलेशन के अनुसार इस कलर वेरिएंट को सिल्वर विंग व्हाइट के नाम से जाना जाएगा। डिज़ाइन की बात करें तो रियलमी एक्सटी वर्टिकल पोज़ीशन में रियर कैमरा सेटअप से लैस है। एक लेंस के किनारे पर पीले रंग का रिंग है। यही 64 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसमें Samsung ISOCELL Bright GW1 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है।
Advertisement

फिलहाल, अन्य सेंसर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अगर रियलमी 5 सीरीज़ के दोनों हैंडसेट के कैमरा सेटअप पर गौर किया जाए तो Realme XT में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ सुपर वाइड-एंगल लेंस, डेप्थ सेंसर और सुपर मैक्रो सेंसर हो सकता है।

दूसरी तरफ, चीनी मार्केट में 4 सितंबर को रियलमी ब्रांड का एक इवेंट आयोजित होने वाला है। वीबो पर साझा की गई तस्वीरों में जानबूझकर 'Q' शब्द को हटाया गया है। रियलमी की ओर से यह एक इशारा है। संभव है कि कंपनी नई क्यू सीरीज़ को पेश करे। कंपनी के इस इवेंट में कौन सा फोन लॉन्च होगा? फिलहाल इस संबंध में कोई खुलासा नहीं हुआ है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme XT, Realme XT Launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  6. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  9. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  10. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.