Realme X9 Pro फोन 108MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च!

रियलमी एक्स9 प्रो काफी हद तक Realme X7 Pro का सक्सेसर होगा, जो कि भारत में पिछले महीने लॉन्च हुआ था। रियलमी एक्स7 प्रो की कीमत 29,999 रुपये से शुरू होती है। माना जा रहा है कि रियलमी एक्स9 प्रो की कीमत इससे ज्यादा होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 मार्च 2021 12:49 IST
ख़ास बातें
  • Realme X9 Pro में मिल सकता है 12 जीबी रैम
  • रियलमी एक्स9 सीरीज़ साल 2021 की पहली तिमाही में हो सकती है लॉन्च
  • फोन में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

Realme X9 Pro में मिल सकता है होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन

Realme X9 सीरीज़ जल्द ही लॉन्च हो सकती है, जिसमें दो मॉडल शामिल होंगे Realme X9 और Realme X9 Pro। नया लाइनअप साल 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है। रियलमी एक्स9 प्रो के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं, जिसमें जानकारी मिली है कि यह फोन 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस होगा। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर दिया जाएगा। पुरानी लीक्स में सामने आ चुका है कि प्रो मॉडल 12 जीबी रैन और 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज विकल्प से लैस होगा।
 

Realme X9 Pro specifications (exptected)

चीन बेस्ड टिप्सटर WhyLab ने Realme X9 Pro के स्पेसिफिकेशन चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर लीक किए हैं। टिप्सटर ने संकेत दिया है कि यह फोन फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस होगा। इसमें सेल्फी के लिए होल-पंच डिज़ाइन दिया गया होगा, जो कि स्क्रीन के टॉप लेफ्ट कॉर्नर में स्थित होगा। लीक के अनुसार रियलमी एक्स9 प्रो फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस होगा।  
Advertisement

इसके अलावा, रियलमी एक्स9 प्रो में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद हो सकता है और इसके साथ 4,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन में कथित रूप से 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। पुरानी लीक्स में दावा किया गया था कि रियलमी एक्स9 प्रो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल का और दो 13 मेगापिक्सल के सेंसर्स शामिल होंगे।

रियलमी एक्स9 प्रो काफी हद तक Realme X7 Pro का सक्सेसर होगा, जो कि भारत में पिछले महीने लॉन्च हुआ था। रियलमी एक्स7 प्रो की कीमत 29,999 रुपये से शुरू होती है। माना जा रहा है कि रियलमी एक्स9 प्रो की कीमत इससे ज्यादा होगी। रियलमी एक्स 9 प्रो में कैमरा और प्रोसेसर को लेकर अपग्रेड दिया जा सकता है। रियलमी एक्स7 प्रो में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। लेटेस्ट लीक में सामने आया है कि बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट को लेकर अपग्रेड वर्ज़न में कोई बदलाव नहीं होगा।  रियलमी एक्स7 प्रो में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले दिया गया था, लेकिन रियलमी एक्स9 प्रो यह घटकर 90 हर्ट्ज़ मिलेगा। कंपनी ने फिलहाल किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी इस संबंध में नहीं दी है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid 120Hz display
  • Super-fast charging
  • Smooth performance
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Recycled design
  • Weak low-light camera performance
  • No Android 11 yet
  • Preinstalled bloatware can be annoying
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme X9 Pro, Realme X9 Pro Specifications, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  2. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  3. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  6. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  8. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  9. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.