• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme Race Pro और Realme X9 Pro के कथित स्पेसिफिकेशन लीक, लॉन्च की जानकारी भी आई सामने...

Realme Race Pro और Realme X9 Pro के कथित स्पेसिफिकेशन लीक, लॉन्च की जानकारी भी आई सामने...

रिपोर्ट में बताया है कि Realme Race Pro और Realme X9 Pro स्मार्टफोन्स चीन में साल 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकते हैं।

Realme Race Pro और Realme X9 Pro के कथित स्पेसिफिकेशन लीक, लॉन्च की जानकारी भी आई सामने...

दोनों ही फोन में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

ख़ास बातें
  • Realme Race Pro में मिल सकता है 6.8 इंच ओलेड डिस्प्ले
  • Realme X9 Pro में दिया जा सकता है मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर
  • दोनों ही फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम कर सकते हैं
विज्ञापन
Realme Race Pro और Realme X9 Pro स्मार्टफोन्स पर कथित रूप से वनीला Realme Race और Realme X9 फोन्स के साथ काम चल रहा है। इन दोनों ही प्रो मॉडल्स के कथित स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए हैं, जिससे मालूम चलता है कि रियलमी रेस प्रो स्मार्टफोन हाई-एंड हैंडसेट होगा जबकि रियलमी एक्स9 प्रो फोन उसकी तुलना में थोड़ा टोन-डाउन वर्ज़न होगा। रियलमी रेस प्रो को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार, यह फोन लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, वहीं रियलमी एक्स9 प्रो फोन में कथित रूप से मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर मौजूद होगा।

Frandroid ने आंतरिक सूत्रों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में बताया है कि Realme Race Pro और Realme X9 Pro स्मार्टफोन्स चीन में साल 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकते हैं। फिलहाल, इस पर स्पष्टता नहीं है कि यह दो स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाएंगे या नहीं।
 

Realme Race Pro specifications (expected)

प्रीमियम Realme Race Pro से शुरुआत करते हुए बताते हैं कि यह स्मार्टफोन 6.8 इंच (1,440x3,200 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले से लैस होगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9  और रिफ्रेश रेट 160 हर्ट्ज़ होगा। जैसे कि हमने बताया रियलमी रेस प्रो स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ 12 जीबी रैम दिया जा सकता है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 128 जीबी, 256 जीबी  और 512 जीबी विकल्प शामिल होंगे। रियलमी रेस प्रो फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम कर सकता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 125 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। रियलमी रेस प्रो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा और बाकि दो सेंसर्स 13 मेगापिक्सल के हो सकते हैं।
 

Realme X9 Pro specifications (expected)

रियलमी एक्स9 प्रो एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम कर सकता है। इस फोन में 6.4 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले से लैस होगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9  और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ होगा। रियलमी एक्स9 प्रो स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ 12 जीबी रैम दिया जा सकता है। इंटरनल स्टोरेज में आपको 128 जीबी और 256 जीबी विकल्प मिल सकते हैं।

रियलमी एक्स9 प्रो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा और बाकि दो सेंसर्स 13 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। इस फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »