50MP कैमरा के साथ Realme X9 Pro के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, कीमत की भी मिली जानकारी

Realme X9 Pro को लेकर जानकारी दी गई है कि यह 90 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले व क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा, कहा तो यह भी जा रहा है कि यह रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 जून 2021 13:44 IST
ख़ास बातें
  • Realme X9 Pro फोन Oppo Reno 6 Pro+ जैसा हो सकता है
  • रियलमी एक्स9 प्रो फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की हो सकती है
  • रियलमी एक्स9 प्रो फोन मॉडल नंबर RMX3366 के साथ आ सकता है

Realme X9 Pro फोन Realme X7 Pro के सक्सेसर के रूप में हो सकता है लॉन्च

Realme X9 Pro स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है। कहा जा रहा है कि नया रियलमी फोन Realme X9 के साथ लॉन्च हो सकता है और यह फोन Realme X7 Pro का सक्सेसर हो सकता है जो कि फरवरी में लॉन्च हुआ था। रियलमी एक्स9 प्रो को लेकर जानकारी दी गई है कि यह 90 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले व क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा, कहा तो यह भी जा रहा है कि यह रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। इसके अतिरिक्त रियलमी एक्स9 प्रो को लेकर भी जानकारी दी गई है कि यह Oppo Reno 6 Pro+ जैसा हो सकता है, जो कि चीन में पिछले महीने लॉन्च हुआ था।

चीनी टिप्सटर ने Realme X9 Pro के स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी वीबो के माध्यम से लीक की है। टिप्सटर ने यह भी उल्लेख किया है कि नए स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन Oppo Reno 6 Pro+ जैसे हो सकते हैं। दोनों मॉडल्स में मौजूद प्रमुख अंतर की बात करें, तो इसमें टेलीफोटो कैमरा और ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन (ओआईएस) शामिल होना हो सकता है, जो कि केवल ओप्पो फोन तक सीमित है।
Advertisement
 

Realme X9 Pro price (expected)

टिप्सटर के अनुसार, Realme X9 Pro की कीमत चीन में CNY 2,699 (लगभग 30,800 रुपये) से शुरू हो सकती है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम हो सकता है। वहीं, फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (लगभग 34,300 रुपये) हो सकती है। यह कीमत पिछले हफ्ते लीक हुई कीमत से थोड़ी अलग है।
 

Realme X9 Pro specifications (expected)

टिप्सटर के अनुसार, रियलमी एक्स9 प्रो स्मार्टफोन में 6.55 इंच का Samsung E3 Super AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट औप कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद होगी। इसके अलावा यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ LPDDR4x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद होगी। फोटोग्राफी के लिए रियलमी एक्स9 प्रो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल का Sony IMX481 सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

Realme का यह भी कहना है कि वह रियलमी एक्स9 प्रो फोन में डॉल्बी ऑडियो के साथ डुअल स्पीकर देंगे। इसके अलावा, फोन में एनएफसी सपोर्ट और 4,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
Advertisement

Realme X9 Pro फोन मॉडल नंबर RMX3366 के साथ आ सकता है, जो कि TENAA पर लिस्ट हो चुका है। TENAA लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन एंड्रॉयड 11 के साथ आ सकता है और इसका डायमेंशन 159.9x72.5x8mm होगा।
Advertisement
 

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  5. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  6. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  3. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  4. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  7. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  9. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  10. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.