Realme X7 सीरीज़ के अनोखे डिज़ाइन से लॉन्च से पहले उठा पर्दा

Realme ने अपनी आगामी Realme X7 सीरीज़ लाइनअप की पहली लाइव तस्वीरें साझा कर दी हैं, जो कि 1 सितंबर को लॉन्च होने वाली है। इन फोन में तीन रंग वाला ग्रेडिएंट होगा और रियलमी लोगो को साइड में जगह दी गई है।

Realme X7 सीरीज़ के अनोखे डिज़ाइन से लॉन्च से पहले उठा पर्दा

Realme X7 सीरीज स्मार्टफोन में दिया जा सकता है 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले

ख़ास बातें
  • Realme X7 सीरीज़ तीन कलर ग्रेडिएंट में आएगी
  • रियलमी एक्स7 सीरीज़ के कलर को बनाने में लगे थे 8 महीने
  • Realme को साइड में दी गई है जगह
विज्ञापन
Realme ने अपनी आगामी Realme X7 सीरीज़ लाइनअप की पहली वास्तविक तस्वीरें साझा कर दी हैं, जो कि 1 सितंबर को लॉन्च होने वाली है। इन फोन में तीन रंग वाला ग्रेडिएंट होगा और रियलमी लोगो को साइड में जगह दी गई है। इस कलर को “C Colour” या फिर “Special Gradient” के तौर पर जाना जाता है। कंपनी के सीएमओ Xu Qi Chase ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर तस्वीरें साझा की है, वहीं डिज़ाइन डायरेक्टर Xianghai Sire ने इस डिज़ाइन के पीछे के आइडिया की भी जानकारी दी है।  

Realme डिज़ाइन डायरेक्टर Xianghai Sire ने खुलासा करते हुए बताया कि इस कलर को बनाने में 8 महीने तक का समय लगा था, वहीं कलर को प्रूफ करने में 400 घंटे लगे थे। उन्होंने बताया कि यह डिज़ाइन गेम्बल है, उन्हें उम्मीद है कि यह डिज़ाइन युवाओं को काफी पसंद आएगा।  

इस अनोखे डिज़ाइन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, (अनुवादित) "यह ट्रेंड्स केवल स्टाइल नहीं है, बल्कि मल्टीकल्चरलिस्म को गले लगाने का एक तरीका है।" उन्होंने बताया कि कस्टमाइज़ AG इफेक्ट उन यूज़र्स के अनुरूप है, जो प्रमुख रूप से रियलमी यूज़र्स हैं।

रियलमी ने पिछले साल “Dare to Leap” मोटो को अपनाया था। Sire ने कहा कि वह इस मोटो को एक्शन में लाना चाहते हैं, क्योंकि "हर युवा छलांग लगाने की हिम्मत कर रहा है, खुद को चुनौती दे रहा है, वे जो लायक हैं उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।"

रियलमी एक्स7 सीरीज़ 1 सितंबर को लॉन्च की जाएगी, जिसकी घोषणा कंपनी ने पिछले हफ्ते की थी। यह लॉन्च इवेंट चीन में दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे) शुरू होगा। इस सीरीज़ में  Realme X7 और Realme X7 Pro शामिल हैं, जिसमें आपको 5जी सपोर्ट मिलेगा। यह स्मार्टफोन 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से लैस हो सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme X7, Realme X7 Pro, Realme X7 series
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »