Realme X50 Pro को लेटेस्ट अपडेट के साथ मिला जुलाई 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच

कंपनी ने अपडेट रोलआउट के साथ-साथ चेंजलॉग की भी जानकारी दी, जिसके मुताबिक नोटिफिकेशन पैनल में 5G स्विच टॉगल जैसे बदलाव जोड़े जा रहे हैं। यही नहीं गेम स्पेस में ऑटोप्ले फीचर को भी जोड़ा गया है।

Realme X50 Pro को लेटेस्ट अपडेट के साथ मिला जुलाई 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच

Realme कम्युनिटी फोरम के द्वारा दी गई अपडेट की जानकारी

ख़ास बातें
  • स्टैज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है Realme X50 Pro के लिए यह लेटेस्ट अपडे
  • रियलमी एक्स50 प्रो के इस लेटेस्ट अपडेट का बिल्ड नंबर RMX2076PU_11.A.29 है
  • अपडेट फाइल साइज़ की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है
विज्ञापन
Realme X50 Pro के लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट ज़ारी कर दिया गया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने Realme कम्युनिटी फोरम के जरिए दी है। यही नहीं फोरम पर कंपनी ने लेटेस्ट अपडेट का पूरा चेंजलॉग भी साझा किया है। फिलहाल इस अपडेट को फेज मैनर में रोलआउट किया गया है, जिस वजह से सभी रियलमी एक्स50 यूज़र्स तक इस अपडेट को पहुंचने में थोड़ा समय लगेगा। यह अपडेट बग फिक्स, नए फीचर्स, ऑप्टिमाइज़ेशन और जुलाई 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आया है।
 

Realme ने कम्युनिटी फोरम के जरिए Realme X50 Pro के लेटेस्ट अपडेट रोलआउट का ऐलान किया। इस सॉफ्टवेयर अपडेट का बिल्ड नंबर RMX2076PU_11.A.29 है। कंपनी ने अपडेट रोलआउट के साथ-साथ चेंजलॉग की भी जानकारी दी, जिसके मुताबिक नोटिफिकेशन पैनल में 5G स्विच टॉगल जैसे बदलाव जोड़े जा रहे हैं। यही नहीं गेम स्पेस में ऑटोप्ले फीचर को भी जोड़ा गया है।

इसके अलावा यह अपडेट कुछ ऑप्टिमाइज़ेशन लेकर आया है, जो कि फ्लाइट मोड, स्वाइप बैक गेस्चर और पावर सेविंग मोड में ब्राइटनेस एडजस्टमेंट के साथ-साथ पावर सेविंग मोड के लिए ऑटोमैटिक मैकेनिज्म लेकर आया है जो कि डिवाइस चार्ज होने पर मोड ऑफ को स्विच कर देता है।

रियलमी ने यह भी बताया कि यह अपडेट स्टेबिल्टी के लिए नेटवर्क प्रफोर्मेंस में भी इम्प्रूवमेंट्स लेकर आया है, जिसमें PUBG मोबाइल के साथ बिजली खपत की समस्या को सुधारा गया है और गेमिंग के दौरान होने वाली हीटिंग समस्या को भी फिक्स कर दिया गया है। रियलमी एक्स50 प्रो में ब्लूटूथ ऑडियो और NFC फाइल ट्रांसफर के लिए नोटिफिकेशन साउंड को भी फिक्स किया गया है।

गौरतलब है कि रियलमी एक्स50 प्रो के लिए इस लेटेस्ट अपडेट को ओवर-द-एयर स्टैज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है। हालांकि, इस OTA अपडेट का फाइल साइज़ क्या है, इस बारे में कोई जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है। अगर आप रियलमी एक्स50 प्रो यूज़र हैं, तो आपको इस अपडेट की जानकाी नोटिफिकेशन के जरिए दे दी जाएगी। हालांकि, वैकल्पिक तौर पर आप मैनुअली भी इस अपडेट को सेटिंग व सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर चेक कर सकते हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Top-end Snapdragon 865 SoC
  • 5G ready
  • Impressive display and sound quality
  • Extremely quick charging
  • Great value for money
  • कमियां
  • 4K video and Night Mode need improvements
  • Relatively heavy and slippery
  • No wireless charging or IP rating
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme X50 Pro, Realme X50 Pro 5G, Realme X50 Pro Software
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  3. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  5. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  6. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  7. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  8. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  9. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  10. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »