Realme X50 Pro को भारत में अगले महीने मिलेगा Android 11 Beta 1 अपडेट

इस घोषणा के साथ Realme उन कुछ अन्य ब्रांड्स में शामिल हो गई है, जो अपने स्मार्टफोन पर Android 11 Beta 1 OS अपडेट देने की पेशकश कर रहे हैं। इनमें Xiaomi, Oppo, Poco और OnePlus शामिल हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 12 जून 2020 16:38 IST
ख़ास बातें
  • भारत में 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत मे आता है Realme X50 Pro फोन
  • 9 जुलाई से भारत में रियलमी एक्स50 प्रो की बिक्री होगी शुरू
  • अगले महीने की शुुरुआत में ही मिलना शुरू होगा Android 11 Beta 1 अपडेट

Realme X50 Pro की भारत में कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है

Realme X50 Pro यूज़र्स, जो अपने फोन को लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर अपग्रेड करने के इच्छुक हैं, उन्हें अगले महीने Android 11 Beta 1 मिल जाएगा। कंपनी ने इस बात की घोषणा खुद की है। Realme के साथ-साथ इस तरह की घोषणा कई अन्य स्मार्टफोन कंपनियों ने भी की है। आज ही हमने आपको बताया कि Poco F2 Pro को भी लेटेस्ट एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट जल्द मिलने वाला है। Realme X50 Pro को फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया था और यह Android 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। कंपनी ने कहा है कि यह एंड्रॉयड 11 बीटा 1 प्राप्त करने वाला पहला रियलमी फोन होगा। यह भी साफ किया गया है कि अन्य रियलमी स्मार्टफोन भी लिस्ट में हैं, जो इस लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम को पाएंगे। इसके अलावा कंपनी ने कहा है कि Realme X50 Pro स्मार्टफोन 9 जुलाई से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Realme ने एक प्रेस स्टेटमेंट में यह पुष्टि की है कि Realme X50 Pro Android 11 Beta 1 अपडेट प्राप्त करने वाला पहला रियलमी स्मार्टफोन होगा। एक सटीक समयरेखा साझा किए बिना कंपनी ने कहा है कि जुलाई की शुरुआत में अपडेट शुरू कर दिया जाएगा। ऐसा भी लगता है कि कंपनी OS अपडेट को अन्य रियलमी एक्स50 वेरिएंट में भी जारी कर सकती है। याद दिला दें कि मई की शुरुआत में कंपनी ने Realme X2 Pro यूज़र्स के लिए एंड्रॉयड 11 बीटा के अर्ली एक्सेस के साथ एक लॉन्ग टर्म बीटा प्रोग्राम की घोषणा भी की थी।
 

इस घोषणा के साथ Realme उन कुछ अन्य ब्रांड्स में शामिल हो गई है, जो अपने स्मार्टफोन पर Android 11 Beta 1 OS अपडेट देने की पेशकश कर रहे हैं। इनमें Xiaomi, Oppo, Poco और OnePlus शामिल हैं। शाओमी ने कल घोषणा की थी कि Mi 10 और Mi 10 Pro को एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट प्राप्त होगा, जबकि ओप्पो ने अपनी Find X2 Series के लिए यह घोषणा की। इससे पहले आज, Poco ने अपने पोको एफ2 प्रो के लिए ओएस अपडेट की घोषणा की। दूसरी ओर, OnePlus इस रेस में पहले ही आगे चल रही है, क्योंकि OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro पहले ही एंड्रॉयड 11 बीटा 1 पर चल रहे हैं।

इसके अलावा Realme ने यह भी कहा है कि लॉकडाउन के चलते प्रोडक्शन अवरोधों के कारण, Realme X50 Pro की आपूर्ति में कमी आई थी। हालांकि प्रोडक्शन जल्द ही फिर से शुरू होगा और फोन 9 जुलाई से बिक्री पर वापस आ जाएगा। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 39,999 रुपये और 44,999 रुपये है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Top-end Snapdragon 865 SoC
  • 5G ready
  • Impressive display and sound quality
  • Extremely quick charging
  • Great value for money
  • Bad
  • 4K video and Night Mode need improvements
  • Relatively heavy and slippery
  • No wireless charging or IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.