• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro का एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट डाउनलोड के लिए उपलब्ध, ऐसे करें इंस्टॉल

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro का एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट डाउनलोड के लिए उपलब्ध, ऐसे करें इंस्टॉल

जो भी यूज़र्स एंड्रॉयड 11 को अपने वनप्लस 8 सीरीज़ के स्मार्टफोन में डाउनलोड करना चाहते हैं, OnePlus ने उनके लिए डाउनलोड लिंक साझा किए हैं, जिसके जरिए वह इसे मैनुअली इंस्टॉल कर सकते हैं।

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro का एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट डाउनलोड के लिए उपलब्ध, ऐसे करें इंस्टॉल

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro हैं कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • Android 11 Beta 1 अपडेट ऐप डेवलपर्स और एडवांस यूज़र्स के लिए
  • एंड्रॉयड 11 बीटा 1 में अभी कई बग्स मौज़ूद
  • अपडेट को वापस लेने का भी तरीका कंपनी ने किया है साझा
विज्ञापन
OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट पाने वाले लेटेस्ट स्मार्टफोन हैं। जो भी यूज़र्स एंड्रॉयड 11 को अपने वनप्लस 8 सीरीज़ के स्मार्टफोन में डाउनलोड करना चाहते हैं, OnePlus ने उनके लिए डाउनलोड लिंक साझा किए हैं, जिसके जरिए वह इसे मैनुअली इंस्टॉल कर सकते हैं। बता दें, हाल ही में Google ने अपने पिक्सल डिवाइस के लिए एंड्रॉयड 11 बीटा को ज़ारी किया था, इसके बाद ही वनप्लस ने भी अपने डिवाइस के लिए इसे ज़ारी कर दिया है। Oppo और Xiaomi ने भी ऐलान किया है कि लेटेस्ट एंड्रॉयड 11 बीटा 1 को उनके स्मार्टफोन में भी आने वाले दिनों में ज़ारी किया जाएगा। बता दें कि बीटा अपडेट कई बग्स के साथ आता है, इसलिए अपने दैनिक इस्तेमाल के स्मार्टफोन में इस वर्ज़न को डाउनलोड करने से पहले सावधानी जरूर बरतें।

OnePlus ने फोरम के जरिए ऐलान किया है कि OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन यूज़र्स Developer Preview Program के हिस्से के तौर पर लेटेस्ट एंड्रॉयड 11 बीटा को डाउनलोड कर सकते हैं। यह अपडेट उन ऐप डेवलपर्स और एडवांस यूज़र्स के लिए है, जो एंड्रॉयड 11 को टेस्ट करना चाहते हैं। यह उन यूज़र्स के लिए नहीं है, जो अपने वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो का आम इस्तेमाल करते हैं। इस अपडेट को पाने के लिए यूज़र्स को अपने फोन को फ्लैश कर सभी मौजूदा डिवाइस डेटा को डिलीट करने की जरूरत पड़ेगी। जो लोग डेवलपर प्रिव्यू इंस्टॉल करने के मैथड से वाकिफ नहीं है, वह लोग इस अपडेट को पाने का जोखिम न ही उठाएं, तो बेहतर है।
 

लेटेस्ट एंड्रॉयड 11 बीटा 1 को इंस्टॉल करने की प्रक्रिया को शुरू करने से पहले अपने वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन में से सभी जरूरी डेटा कै बैकअप लेना न भूलें। वनप्लस ने एंड्रॉयड 11 अपडेट के साथ आने वाली कुछ समस्याओं को लिस्ट किया है, जिसमें फेस अनलॉक की अनुपलब्धता और गूगल असिस्टेंट के साथ की समस्या शामिल है। वीडियो कॉलिंग फीचर भी एंड्रॉयड 11 बीटा 1 के साथ काम करता नहीं दिखा और कुछ यूआई स्क्रीन भी कम प्रभावी दिखीं।
 

How to Install Android 11 beta 1 on OnePlus 8 or OnePlus 8 Pro

वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो दोनों के लिए ही एंड्रॉयड 11 बीटा 1 को आप कंपनी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, अपडेट करने से पहले ध्यान रखें कि आपके फोन की बैटरी 30 प्रतिशत से ज्यादा चार्ज हो और आपके फोन की स्टोरेज कम से कम 3 जीबी उपलब्ध हो।

1. कंपनी की वेबसाइट लिंक पर जाकर अपग्रेड zip package को डाउनलोड करें।

2. अब इस अपग्रेड पैकेज को अपने फोन की स्टोरेज में कॉपी करें।

3. अब सेटिंग्स में जाएं फिर सिस्टम और फिर सिस्टम अपडेट में जाएं। अब ऊपरी दायीं ओर स्थित आइकन पर क्लिक करें और फिर Local upgrade पर टैप करें। अब आपको Corresponding installation package पर क्लिक करना है। यहां Upgrade पर टैप करें और फिर 100 प्रतिशत सिस्टम अपडेट करें।

4. अपग्रेड पूरा होने के बाद Restart पर क्लिक करें।

5. अब आपका फोन सफलतापूर्वक अपडेट हो चुका है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • कमियां
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  4. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  9. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  10. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »