Mi 10 और Mi 10 Pro को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट

Xiaomi ने अपने MIUI ट्विटर हैंडल के जरिए ऐलान किया है कि Mi 10 और Mi 10 Pro को जल्द ही एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट मिलने वाला है। हालांकि, यह अपडेट दोनों फोन के लिए कब रोलआउट किया जाएगा, इसकी सटीक जानकारी नहीं दी गई है।

Mi 10 और Mi 10 Pro को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट

एंड्रॉयड 11 बीटा 1 लेकर आएगा एक नया पावर बटन मैन्यू

ख़ास बातें
  • ट्विटर के माध्यम से की Xiaomi ने की Android 11 बीटा अपडेट की घोषणा
  • हाल ही में एंड्रॉयड 11 बीटा अपडेट Pixel फोन के लिए हुआ था ज़ारी
  • Xiaomi India भारत में भी शुरू कर सकती है बीटा प्रोग्राम
विज्ञापन
Mi 10 और Mi 10 Pro स्मार्टफोन को जल्द ही एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट मिलने वाला है। Google ने हाल ही में एंड्रॉयड 11 बीटा अपडेट अपने पिक्सल फोन के लिए ज़ारी किया था, इसके बाद ही शाओमी ने अब घोषणा की है कि जल्द ही उसके कुछ फोन में इस अपडेट को लाया जाएगा। बता दें, साल 2018 में गूगल ने अपने बीटा प्रोग्राम का विस्तार नॉन-पिक्सल और नॉन-नेक्सस डिवाइस व अन्य कंपनी जैसे OnePlus, Oppo, और Xiaomi को अपने एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम का हिस्सा बनाया था। साल 2019 में शाओमी के कुछ ऐसे फोन थे जिन्होंने एंड्रॉयड क्यू बीटा में हिस्सा लिया था, जैसे Mi 9, Redmi K20 Pro, और Mi Mix 3G। इस साल एक बार फिर शाओमी हिस्सा लेने की घोषणा की है, जिसमें Mi 10 सीरीज़ शामिल हो सकती है।
 

Xiaomi ने अपने MIUI ट्विटर हैंडल के जरिए ऐलान किया है कि Mi 10 और Mi 10 Pro को जल्द ही एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट मिलने वाला है। हालांकि, यह अपडेट दोनों फोन के लिए कब रोलआउट किया जाएगा, इसकी सटीक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, कंपनी जल्द ही इसकी घोषणा कर सकती है। इसके अलावा शाओमी ने यह जानकारी भी सार्वजनिक नहीं की है कि मी 10 और मी 10 प्रो यूज़र्स इस बीटा अपडेट के लिए किस तरह से इनरोल कर सकते हैं। उम्मीद है कि इच्छुक यूज़र्स के लिए यह सभी जानकारी आने वाले दिनों में सामने ला दी जाएगी। हालांकि, यह गौर देना भी जरूरी है कि समान्य तौर पर इस तरह के बीटा रिलीज़ में बग शामिल होते हैं, तो यदि आप मी 10 और मी 10 प्रो को अपने दैनिक इस्तेमाल के लिए उपयोग करते हैं, तो हम आपको यह टेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट डाउनलोड न करने की सलाह देंगे।

शाओमी इंडिया के चीफ मनु कुमार जैन ने ट्वीट करते हुए भी जानकारी दी कि एंड्रॉयड 11 बीटा अपडेट मी 10 भारतीय यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अपडेट रजिस्ट्रेशन व रोलआउट की ज्यादा जानकारी के लिए वह शाओमी इंडिया और मीयूआई इंडिया के ट्विटर हैंडल को फॉलो कर सकते हैं।

एंड्रॉयड 11 बीटा के नए फीचर्स में चैट बबल्स, इम्प्रूव्ड मीडिया कंट्रोल और इम्प्रूव्ड कंट्रोल ओवर सेंसिटिव परमिशन्स आदि शामिल हैं। चैट बबल फीचर को ऑपरेटिंग सिस्टम में इंटीग्रेट किया गया है, जिसे इससे पहले आपने फेसबुक मैसेंजर जैसे ऐप्स में देखा हुआ है। इस फीचर की मदद से आप वर्तमान में जो ऐप इसस्तेमाल कर रहे हैं, उसे छोड़े बिना चैट का रिप्लाई कर सकते हैं। एंड्रॉयड 11 बीटा 1 एक नया पावर बटन मैन्यू भी लेकर आता है, जिसके जरिए यूज़र्स कनेक्टेड डिवाइस को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। हैंकिंग आदि समस्या को बढ़ता देख ऐप पर अधिक granulated कंट्रोल पेश किया गया है। इसमें यूज़र्स को कैमरा, माइक्रोफोन व लोकेशन आदि के लिए वन-टाइम एक्सेस देने की जरूरत पड़ेगी, यानी अगली बार इनका इस्तेमाल करते हुए फिर से आपसे परमिशन मांगी जाएगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • कमियां
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4780 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 10, Mi 10 Pro, Android 11, Android 11 Beta
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  2. Redmi Note 15 SE 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट 
  3. OnePlus India के CEO Robin Liu ने छोड़ा पद, कंपनी ने दिया बयान
  4. 7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Android के बाद अब Apple यूजर्स की बारी, फोन में दिखाई देंगे Ads!
  6. दिमाग से कंट्रोल हो रहा है लैपटॉप! Neuralink इम्प्लांट के बाद शख्स ने शेयर किया 100 दिनों का अनुभव
  7. Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 5000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 से होगा लैस
  8. Vivo X300 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का Sony कैमरा, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. iQOO Z11 में होगा MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप
  10. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »